लाइव न्यूज़ :

Cricket Fight Video: खेल का मैदान बना जंग का अखाड़ा, बैट्समैन ने बॉलर को पटक-पटक कर पीटा; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: September 19, 2024 14:02 IST

Cricket Fight Video: ऐरोविसा क्रिकेट और रबदान क्रिकेट क्लब के बीच एमसीसी वीकडेज़ बैश XIX फाइनल के दौरान बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच लड़ाई की स्थिति सामने आई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Open in App

Cricket Fight Video: किसी भी खेल में दो पक्ष जब खेलते हैं तो एक पक्ष जीतता है और दूसरा हारता है। खेल को मनोरंजन के तौर पर दर्शक और खिलाड़ी एन्जॉय करते हैं। खेल में हारना-जीतना लगा ही रहता है। और जब क्रिकेट जैसे खेल की बात आती है तो यह एक दिलचस्प खेल है। दुनियाभर में न जाने कितने की क्रिकेटर लवर है जो रोजाना किसी न किसी मैच को देखते हैं और लुत्फ उठाते है। लेकिन क्या हो अगर यही खेल का मैदान जंग के मैदान में तब्दील हो जाए? निश्चित तौर पर आप इसकी कल्पना भी नहीं करना चाहते। हालांकि, एक ऐसी घटना हुई है जहां क्रिकेट का मैदान कुश्ती में बदल गया। और खिलाड़ियों में हाथापाई तक हो गई।

दरअसल, एरोविसा क्रिकेट और रबदान क्रिकेट क्लब के बीच एमसीसी वीकडेज बैश XIX के फाइनल मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मारपीट हो गई।बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच लड़ाई हुई जिसके बाद देखते ही देखते लड़ाई काफी बढ़ गई और इसमें अन्य खिलाड़ी भी शामिल हो गए। यहां तक की जो खिलाड़ी लड़ाई खत्म कराने की कोशिश  कर रहे थे उन्हें बल्लेबाज और गेंदबाज ने नहीं बक्शा। 

गौरतलब है कि बल्लेबाज काशिफ मुहम्मद को गेंदबाज नासिर अली ने 5 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट कर दिया। गेंदबाज ने जोश में आकर विकेट का जश्न आक्रामकता के साथ मनाया। हालांकि, गेंदबाज द्वारा बहुत अधिक आक्रामकता बल्लेबाज मुहम्मद को पसंद नहीं आई, जिसके कारण दोनों खिलाड़ियों के बीच हाथापाई हुई। टीम के साथियों और अंपायरों ने दोनों खिलाड़ियों को अलग करने की कोशिश की। 

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह इंटरनेट की दुनिया में जंगल में आग की तरह फैल गया और सभी यूजर्स तक जा पहुंचा। देखते ही देखते वीडियो इतना वायरल हो गया है कि इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है वहीं, कईयों ने तो कमेंट्स की कतार लगा दी है। 

मालूम हो कि वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है, "ये है असली क्रिकेट... उम्मीद है कि पीएसएल10 में पीजेड बनाम एलक्यू।" इसके अलावा कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। 

टॅग्स :क्रिकेटवायरल वीडियोसोशल मीडियाUAEक्रिकेट ग्राउंडखेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो