लाइव न्यूज़ :

गाय ने पूजा में मारी लात, बाल-बाल बचे भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव, देखिए वीडियो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 11, 2022 14:19 IST

भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव आंध्र प्रदेश के गुंटूर में उस समय गाय के हमले में घायल होने से बाल-बाल बच गये, जब वो गौ-पूजन कर रहे थे। सांसद नरसिम्हा राव गुंटूर में मिर्च निर्यातक संघ के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के गुंटूर में भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव गाय के हमले में घायल होने से बाल-बाल बचेसांसद जीवीएल के साथ यह हादसा उस समय हुआ, जब वो मिर्ची संघ के बिल्डिंग का उद्घाटन करने गये थेसांसद जीवीएल नरसिम्हा राव पर गाय के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

गुंटूर: भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव उस समय गाय के हमले से बाल-बाल बच गये, जब वो गौ-पूजन कर रहे थे। सांसद नरसिम्हा पर गाय के हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखने से पता चलता है गाय ने अप्रत्याशित तरीके से उन्हें एक बार नहीं बल्कि दो बार लात मारी, जिसके कारण भाजपा सांसद वहीं ठिठक गये और कुछ दूरी से गाय को प्रणाम कर वापस लौट गये।

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव के साथ यह घटना हुई। खबरों के मुताबिक वो गुंटूर में मिर्च निर्यातक संघ के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे हुए थे। लेकिन मिर्च बाजार यार्ड में उद्घाटन से पहले उन्हें गौ-पूजन करना था, जहां यह वाकया उनके साथ पेश आया।

गौशाला  पहुंचे जीवीएल नरसिम्हा राव ने जैसे ही गाय को छूकर प्रणाम करने की कोशिश की, वो आक्रामक हो गई और सरपट लात सांसद महोदय पर चला दी। वो तो शुक्र की बात थी कि गाय खूंटे से बंधी हुई थी, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

लेकिन शुक्र रहा कि आसपास मौजूद लोगों ने फौरन गाय पर काबू पा लिया और सांसद नरसिम्हा राव भी फौरन पीछे हट गये। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक गाय खूंटे बंधी थी और आसपास अचानक इतने लोगों को देखकर आक्रामक हो गई और उसके बाद जैसे ही सांसद महोदय ने उसे स्पर्श करने का प्रयास किया, उसने लात मार दी।

दूसरी बार प्रयास करने पर भी गाय ने उसी तरह का बर्ताव किया, जिसके बाद जीवीएल पीछे हट और गाय को दूर से ही प्रणाम कर चले गए। उसके बाद वो मिर्च निर्यातक संघ के नए कार्यालय भवन पहुंचे और उसका उद्घाटन किया।

टॅग्स :BJPआंध्र प्रदेशAndhra Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो