लाइव न्यूज़ :

Viral Video: बच्चे को खतरनाक तरीके से स्कूटर के फुटरेस्ट पर खड़ा करके निकले दंपति, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 16, 2024 18:02 IST

एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में बताया गया है कि यह घटना बेंगलुरु के व्हाइटफ़ील्ड क्षेत्र में ग्रेफाइट इंडिया के पास हुई। पोस्ट में शहर पुलिस और ट्रैफ़िक पुलिस को टैग करके कार्रवाई का आग्रह किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चे को खतरनाक तरीके से स्कूटर के फुटरेस्ट पर खड़ा करके निकले दंपतिघटना बेंगलुरु के व्हाइटफ़ील्ड क्षेत्र में ग्रेफाइट इंडिया के पास हुईट्रैफ़िक पुलिस को टैग करके कार्रवाई का आग्रह किया गया

बेंगलुरु: माता-पिता कभी-कभी अनजाने में अपने बच्चों को ऐसे खतरे में डाल देते हैं जहां उन्हें नहीं होना चाहिए। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्कूटर पर सवार एक जोड़े की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें उनका छोटा बेटा बगल में फुटरेस्ट पर खड़ा दिखाई दे रहा है। माँ ने उसे पकड़ रखा था। 

एक एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में बताया गया है कि यह घटना बेंगलुरु के व्हाइटफ़ील्ड क्षेत्र में ग्रेफाइट इंडिया के पास हुई। पोस्ट में शहर पुलिस और ट्रैफ़िक पुलिस को टैग करके कार्रवाई का आग्रह किया गया है। 

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ''माता-पिता कितने बेवकूफ हो सकते हैं?? यह वीडियो ग्रेफाइट इंडिया, व्हाइलफील्ड बेंगलुरु में कैप्चर किया गया था। क्या इन अभिभावकों पर कोई कार्रवाई होगी?”

वीडियो सोमवार रात 11 बजे के आसपास पोस्ट किया गया था, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि घटना असल में कब हुई थी। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस व्हाइटफील्ड ट्रैफिक पुलिस को टैग किया। हालांकि पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि मंगलवार सुबह वाहन और उसके मालिक को एक ट्रैफिक कांस्टेबल द्वारा चालान सौंपा गया। यह कार्रवाई महादेवपुरा ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई।

टॅग्स :वायरल वीडियोबेंगलुरुTraffic Policeरोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी