लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने ट्वीट की राहुल की तस्वीरें, बीजेपी ने किया रीट्वीट, महिला पत्रकारों ने भी लिए मजे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 23, 2018 19:39 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जर्मनी के दौरे पर हैं। राहुल ने जर्मनी में दिए गए भाषण में नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। बीजेपी प्रवक्ता सम्बित पात्रा ने जवाबी हमला करते हुए राहुल पर विदेश में देश का अपमान करने का आरोप लगाया।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अगस्त: गुरुवार को कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पार्टी अध्यक्ष राहुल गाँधी की चार तस्वीरें शेयर कीं।

मजे की बात यह है कि इन तस्वीरों को कांग्रेस की धुर विरोधी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी इन तस्वीरों को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि "हम खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।"

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जर्मनी के दौरे पर हैं। गुरुवार को राहुल गांधी जर्मनी दौरे पर हैं।

कांग्रेस ने गुरुवार को जर्मनी की संसद के निचले सदन में गये थे। ये तस्वीरें जर्मन संसद की हैं। ट्वीटर में कांग्रेस ने लिखा है- "राहुल गांधी के विभिन्न भाव"

इतना ही नहीं कई महिला पत्रकारों ने भी कांग्रेस के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पर चुटकी ली है। पत्रकार रोहिणी सिंह ने इन तस्वीरों को रीट्वीट करते हुए लिखा है- ये बहुत बेवकूफाना ट्वीट है।

रोहिणी सिंह ने कमेंट में लिखा है, "मैं इस ट्वीट के पीछे का लॉजिक नहीं समझ पा रही हूँ। इससे मुझे याद आ गई कि किस तरह मैं अपने छोटे से बच्चे की पागलों की तरह से तस्वीरें खींचती हूँ ताकि उसके सिर के हर टर्न को कैप्चर कर सकूँ।"

रोहिणी के ट्वीट पर न्यूज एंकर गार्गी रावत और पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने भी कांग्रेस के ट्वीट पर तंज कसे हैं। चतुर्वेदी ने लिखा है, "क्या ये ट्रॉल का हैंडल है? कोई अपने ही नेता के साथ ऐसा क्यों करेगा?"

 

बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय कई बार सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर निशाना साध चुके हैं लेकिन ऐसे मौके अपवादस्वरूप ही आते हैं जब सत्ताधारी पार्टी विपक्षी पार्टी के ट्वीट रीट्वीट करती हो।

कांग्रेस के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी राहुल गांधी पर चुटकी ले रहे हैं। पत्रकार गार्गी रावत ने चुटकी लेते हुए लिखा है कि ये किसी मिलेनियल की हरकत होगी।

बीजेपी आईटी सेल की सदस्य प्रीति गांधी ने तो चुटकी लेते हुए कांग्रेस के हैंडल से ट्वीट करने वाले को नौकरी से हटाए जाने की सलाह तक दे डाली।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा