लाइव न्यूज़ :

कांग्रेसी नेता का वसीम रिजवी का गला काटने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान करने वाला वीडियो वायरल, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2021 10:11 IST

वीडियो में वे कहते हैं, “वसीम रिजवी, 4 महीने से सुन रहा हूँ तेरे को मैं। बर्दाश्त जो है ना, तू खत्म कर देगा। ये जहां भी दिखे, इसकी हत्या कर दो और इसका गला लेकर मेरे पास आ जाओ। 50 लाख रुपए मेरे से ले लेना।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 10 दस दिन पुराना है मोहम्मद फिरोज खान का ये वायरल वीडियोवीडियो में गला काटने वाले का केस भी लड़ने के लिए तैयार हैं फिरोज खान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया ट्विटर पर कांग्रेस नेता मोहम्मद फिरोज खान का एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे ‘शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड’ के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी (अब जितेंद्र नारायण त्यागी) का गला काटने वाले को 50 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान कर रहे हैं और इतना ही नहीं, वे कोर्ट में उसकी पैरवी करने के लिए कह रहे हैं।   

हालांकि कांग्रेसी नेता का यह वीडियो 10 दिन पुराना है, जो अब वायरल हो रहा है। बता दें कि वसीम रिजवी ने बीते सोमवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के डासना स्थित शिव-शक्ति धाम में महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में हिन्दू धर्म को अपना लिया।

बता दें कि मोहम्मद फिरोज खान हैदराबाद से कांग्रेस के टिकट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनकी वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर भी नजर आ रही है। वीडियो में वे वसीम रिजवी को लेकर अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

वीडियो में वे कहते हैं, “वसीम रिजवी, 4 महीने से सुन रहा हूँ तेरे को मैं। बर्दाश्त जो है ना, तू खत्म कर देगा। ये जहां भी दिखे, इसकी हत्या कर दो और इसका गला लेकर मेरे पास आ जाओ। 50 लाख रुपए मेरे से ले लेना। सेशन कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक, इसका मर्डर करने वाले के लिए हर जगह वकील मैं रखूँगा। साथ खड़ा रहूँगा। ” 

यह पहला मौका नहीं है कि वसीम रिजवी (जितेंद्र नारायण स्वामी) जो कि अब हिन्दू धर्म में आ गए हैं, पर इस तरह की धमकियां या फतवे मिले हों। इस्लाम में सुधार की पैरवी करने के कारण उन्हें पहले भी इस तरह की धमकियां या फतवे निकाले जा चुके हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कुरान की 26 आयतों को हटवाने के लिए एक याचिका भी डाली थी।  

टॅग्स :कांग्रेसहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल