लाइव न्यूज़ :

राफेल सौदा: कांग्रेस कर रही है पीएम हाउस का घेराव, ट्विटरबाजों ने लिए मजे- नरेंद्र मोदी तो नेपाल में हैं?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 30, 2018 14:19 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिम्सटेक की बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार को नेपाल पहुंचे। पीएम मोदी नेपाल में दो दिन रहेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अगस्त: कांग्रेस ने राफ़ेल सौदे में हुए कथित घोटाले को लेकर गुरुवार को नई दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर स्थित प्रधानमंत्री आवास के घेराव का आयोजन किया है।

लेकिन कांग्रेस का ये दाँव उलटा पड़ता दिख रहा है कि क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी इस समय अपने आवास में नहीं बल्कि नेपाल में हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह ही BIMSTEC की बैठक में शामिल होने के लिए नेपाल पहुँचे। पीएम मोदी 31 अगस्त तक नेपाल में ही रहेंगे।

ट्विटर पर #PMHouseGherao हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। कांग्रेस और युवा कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से घेराव से जुड़े ट्विट किये जा रहे हैं।

लेकिन इसी हैशटैग से कई पत्रकार और आम ट्विटरबाज़ कांग्रेस पर तंज कस कर रहे हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश ने ट्वीट किया है, "पीएम हाउस का घेराव आज के लिए एकमद परफेक्ट काम है। वो अपने घर से निकल नहीं पाएंगे। लेकिन ठहरिए.... "

एनडीटीवी इंडिया के राजनीतिक संपादक अखिलेश शर्मा ने ट्वीट किया है, "जब पीएम नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर हैं तो कांग्रेस उनके आवास का घेराव कर रही है। जब निवर्तमान प्रधानमंत्री घर पर हैं ही नहीं तो कांग्रेस उनके आवास का घेराव क्यों कर रही है?" 

 

कांग्रेस के ट्वीट

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से युवा कांग्रेस का पीएम आवास के घेराव से जुड़ी पोस्ट रीट्वीट की है। युवा कांग्रेस ने #PMHouseGherao हैशटैग के साथ ट्वीट किया है, "कांग्रेस ने राफेल के लिए जो समझौता किया था  उसमें एक विमान की कीमत 526 करोड़ रुपए थी। एनडीए सरकार ने जो समझौता किया उसके अनुसार एक विमान की कीमत करीब 1670.70 करोड़ रुपए आ रही है। ये यूपीए की डील से तीन गुना ज्यादा कीमत है।"

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज