लाइव न्यूज़ :

180 दिन में 2500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी कंपनी बायजू, मार्च 2023 तक लाभ में आने की योजना बनाई, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: October 12, 2022 19:48 IST

शिक्षा प्रद्यौगिकी कंपनी बायजू को 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में 4,588 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 

Open in App
ठळक मुद्देविदेशों में ब्रांड जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना शुरू करेगी। भारत और विदेशी कारोबार के लिए 10,000 शिक्षकों को नियुक्त करेगी।मार्च, 2023 तक लाभप्रदता को हासिल करने की योजना है।

नई दिल्लीः शिक्षा प्रद्यौगिकी कंपनी बायजू की मार्च, 2023 तक अपनी विपणन और परिचालन लागत को महत्तम करके लाभ की स्थिति में पहुंचने की योजना है। इसके लिए कंपनी अगले छह महीनों में पांच प्रतिशत यानी लगभग 2,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

कंपनी की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ ने बताया कि कंपनी नयी भागीदारियों के जरिये विदेशों में ब्रांड जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना शुरू करेगी। इसके अलावा यह भारत और विदेशी कारोबार के लिए 10,000 शिक्षकों को नियुक्त करेगी।

गोकुलनाथ ने कहा, ‘‘हमने पूरे भारत में महत्वपूर्ण ब्रांड जागरूकता पैदा की है। अब हमारी मार्च, 2023 तक लाभप्रदता को हासिल करने की योजना है। इसके लिए हमने एक मार्ग बनाया है। योजना के तहत विपणन बजट को महत्तम किया जाएगा और खर्चों की प्राथमिकता तय की जाएगी।

यह नयी योजना हमें दक्षता बढ़ाने, बेकार चीजों से बचने में मदद करेगी। हमारा हाइब्रिड शिक्षण मॉडल- ‘ट्यूशन केंद्र’ और हमारा ‘ऑनलाइन शिक्षण मॉडल’ जो बायजू की कक्षाएं या हमारा ‘लर्निंग ऐप’ है। विशेष रूप से हमने हमारे पहले दो उत्पादों के लिए 10,000 शिक्षकों को नियुक्त करने की योजना बनाई है। बायजू को 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में 4,588 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 

टॅग्स :इकॉनोमीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो