लाइव न्यूज़ :

CM केजरीवाल ने ट्वीट किया हनुमान चालीसा, शिवराज बोले-हनुमान जी से आज के “लंकेश्वर” भी भयभीत होते है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 12:20 IST

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को है जबकि नतीजे 11 फरवरी को आएंगे. चुनावी सभाओं के अलावा सोशल मीडिया पर भी पार्टियों की जंग जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल के ट्विट पर कपिल मिश्रा ने विवादित बयान दे डाला. शिवराज सिंह चौहान ने इशारों-इशारों में सीएम केजरीवाल को लंकेश्वर कह डाला.

दिल्ली विधानसभा चुनाव की जंग सोशल मीडिया पर भी लड़ी जा रही है। विरोधी दल के एक-दूसरे पर वॉर करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ट्विटर पर नेताओं की ट्वीट राजनीति जमकर चल रही है। सोमवार (3 फरवरी) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हनुमान चालीसा से जुड़ा एक ट्वीट किया है, जिसके बाद बीजेपी के कई नेता उन पर तंज कस रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने एक निजी चैनल में हनुमान चालीसा को गाकर सुनाया। इसके बाद उन्होंने उस वीडियो को ट्विटर पर ट्वीट किया। केजरीवाल ने लिखा, क्या आपने हनुमान चालीसा सुना है? जरूर सुनिए। मन को बहुत शांति मिलती है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के सीनियर लीडर शिवराज सिंह चौहान ने इशारों-इशारों में सीएम केजरीवाल को लंकेश्वर कह डाला।

केजरीवाल के पुराने सहयोगी रहे और अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा ने भी मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया, केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगे है, अभी तो ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ेगा ये हमारी एकता की ताकत हैं। ऐसे ही एक रहना हैं। इकट्ठा रहना हैं। एक होकर वोट करना हैं। हम सबकी एकता से "20% वाली वोट बैंक" की गंदी राजनीति की कब्र खुदकर रहेगी।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालकपिल मिश्रदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020हनुमान जीशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो