लाइव न्यूज़ :

OMG! चीनी विश्वविद्यालय ने नोटिस जारी कर छात्रों से कहा, 50 मीटर तैराकी परीक्षा को दें ‘ऑनलाइन’, फैसले पर इंटरनेट यूजर खूब ले रहे है यूनिवर्सिटी के मजे

By आजाद खान | Updated: May 27, 2022 17:42 IST

जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय के नोटिस के मुताबिक, ऑनलाइन तैराकी परीक्षा को पूरा करने के लिए, छात्रों को परिसर नेटवर्क पर लॉग इन करना था और एक ऑनलाइन प्रश्नावली का उत्तर देना था।

Open in App
ठळक मुद्देएक चीनी विश्वविद्यालय द्वारा अपने छात्रों से ऑनलाइन तैराकी परीक्षा लेने की बात सामने आई है। इस परीक्षा में सभी अंडर ग्राजुएट छात्रों से 50 मीटर (164 फीट) की तैराकी परीक्षा को लेने की बात कही जा रही है। विश्वविद्यालय के इस फैसले पर इंटरनेट यूजर खूब मजे ले रहे हैं।

COVID-19 in China: चीन के एक विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों को ऑनलाइन तैराकी परीक्षा देने की बात कही है। इस ऑनलाइन तैराकी परीक्षा की बात सुन कर इंटरनेट पर लोग चीनी विश्वविद्यालय के मजे ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि चीन की राजधानी शंघाई में कोरोना के केस और लगे लॉकडाउन को देखते हुए शंघाई की एक विश्वविद्यालय ने यह फैसला किया था। इस पर अमल करते हुए चीनी विश्वविद्यालय ने 15 मई को नोटिस जारी कर सभी अंडर ग्राजुएट छात्रों को ऑनलाइन तैराकी परीक्षा देने को कहा था। ऑनलाइन तैराकी के परीक्षा का कंसेप्ट इंटरनेट यूजर को जमा नहीं और ऐसे में चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर इस बात का मजाक बनाने लगे। देखते ही देखते यह खबर हर जगह फैल गई थी। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि 15 मई को एक चीनी विश्वविद्यालय ने नोटिस जारी कर सभी अंडर ग्राजुएट छात्रों से 50 मीटर (164 फीट) की तैराकी की परीक्षा को ऑनलाइन देने को कहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन में अंडर ग्राजुएट छात्रों को ग्राजुएट तभी माना जाता है और उन्हें ग्राजुएट होने की सर्टीफिकेट तभी दी जाती है जब वह तैराकी परीक्षा को पास कर ले। चीन में तैराकी को इसलिए परीक्षा में शामिल किया गया था क्योंकि वहां पर तैराकी को एक महत्वपूर्ण जीवन कौशल के रुप में जाना जाता है और इससे फिटनेस भी बना रहता है। 

चीनी विश्वविद्यालय ने क्या कहना था

मामले में चीनी विश्वविद्यालय ने कहा कि वह नोटिस के जरिए यही कहना चा रही थी कि इस ऑनलाइन परीक्षा से छात्रों को फायदा होता। विश्वविद्यालय के अनुसार, जिस तरीके से पूरे चीन में कोरोना का लहर जारी है, ऐसे में यह परीक्षा उन्हें जल्द से जल्द घर बैठे ही ग्राजुएट बना देगी। विश्वविद्यालय के नोटिस के मुताबिक, ऑनलाइन तैराकी परीक्षा को पूरा करने के लिए, छात्रों को परिसर नेटवर्क पर लॉग इन करना था और एक ऑनलाइन प्रश्नावली का उत्तर देना था। 

यूजर ले रहे है ऐसे मजे

विश्वविद्यालय के इस कदम पर इसकी खूब हंसी उड़ाई गई और यूजर ने इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए है। इस पर बोलते हुए एक यूजर ने लिखा कि क्या छात्रों को अपने बाथटब के अंदर ही परीक्षा देनी होगी। वहीं एक और यूजर ने सवाल पूछते हुए कहा क्या विश्वविद्यालय पानी से तैराकी को ‘अलग’ करना चाहता है। एक और यूजर ने यह सवाल पूछते हुए हंसी उड़ाई कि परीक्षण ‘इंटरनेट पर सर्फिंग’ का वास्तविक जीवन संस्करण था। 

टॅग्स :चीनअजब गजबCoronaकोरोना वायरसशंघाईexam
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO