लाइव न्यूज़ :

मसूद अजहर को बचाने की वजह से चीन पर भड़के कुमार विश्वास, कहा- आतंकियों के 'फूफा' को सबक सिखाना होगा!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 14, 2019 11:50 IST

कुमार विश्वास ने आतंकवाद समर्थित रवैये पर चीन को सबक सिखाने की वकालत की। चीनी सामान के बहिष्कार को लेकर ट्विटर पर #BoycottChineseProducts और #BoycottChina ट्रेंड कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार विश्वास ने आतंकवाद समर्थित रवैये पर चीन को सबक सिखाने की वकालत की।चीन ने चौथी बार वीटो इस्तेमाल करके मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने में रोड़ा अटकाया है।चीन सामानों के बहिष्कार की मांग के बीच #BoycottChineseProducts और #BoycottChina ट्रेंड कर रहा है।

जैश-ए-मोहम्मद मुखिया मसूद अजहर पर चीन के रुख से पूरे देश में गुस्से की लहर है। कवि कुमार विश्वास ने आक्रोश जाहिर करते हुए ड्रैगन को उसकी औकात दिखाने की बात कही है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'समय आ गया है कि देश की सरकार, जनता और उद्योग समूहों को पाकिस्तान के साथ-साथ आतंकियों के इस फूफा “चीन” को भी सबक़ सिखाना होगा। देश को एक सुदीर्घ कार्यनीति योजनापूर्वक लागू करनी होगी ताकि एक तरफ़ तो देश के छोटे-मंझोले उद्योग आत्मनिर्भर हो सके और दूसरी और इस ड्रैगन को औक़ात पता चले।'

गौरतलब है कि मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में सुरक्षा परिषद में 'ग्लोबल टेररिस्ट' घोषित करने की भारत की कोशिशों पर चीन ने एकबार फिर पानी फेर दिया है। चीन ने 2009 के बाद चौथी बार वीटो इस्तेमाल करके मसूद अजहर को बचा लिया है।

बुधवार को चीन ने अपने वीटो पावर का इस्तेमाल करते हुए यह कहकर रोक लगा दिया कि उसे प्रस्ताव की पड़ताल करने के लिए और समय की जरूरत है। इस तरह मसूद का मामला फिर अगले कम से कम 6 महीने के लिए टल गया। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन यह 'तकनीकी रोक' छह महीने के लिए वैध है और इसे आगे तीन महीने के लिए और बढ़ाया जा सकता है। अजहर को आतंकवादी घोषित करने का प्रस्ताव 27 फरवरी को फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका लाया था।

इसके बाद भारत में चीनी सामानों के बहिष्कार के लिए अपील की गई। देखते ही देखते ट्विटर पर  #BoycottChineseProducts और #BoycottChina ट्रेंड करने लगा। लोगों ने देशभक्ति जाहिर करते हुए चीनी सामान ना खरीदने की बात कही।

ट्विटर पर संगति दत्ता ने लिखा, 'चीन आतंकवाद का समर्थन कर रहा है। भारत की जनता को चीन सामान के बहिष्कार के लिए और कोई कारण नहीं चाहिए।'

स्वाती चतुर्वेदी ने मोदी और जिनपिंग के साथ की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा-

भारत के विदेश मंत्रालय ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, 'हम निराश हैं। लेकिन हम सभी उपलब्ध विकल्पों पर काम करते रहेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारतीय नागरिकों पर हुए हमलों में शामिल आतंकवादियों को न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाए।'

टॅग्स :मसूद अजहरकुमार विश्वाससंयुक्त राष्ट्रचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज