लाइव न्यूज़ :

शेफ ने डोसे में आलू की जगह मिलाई आईसक्रीम, लोग बोले स्वाद से खिलवाड़ बन्द करो

By वैशाली कुमारी | Updated: October 13, 2021 16:26 IST

सोशल मीडिया पर वायरल एक डोसा के वीडियो को देखकर बहुत से लोगों का मन खराब हो गया है, दरअसल इस ‘मास्टर शेफ’ ने डोसे में सिर्फ आइसक्रीम ही नहीं बल्कि डेरी मिल्क चॉकलेट भी कद्दूकस करके डाली है।

Open in App
ठळक मुद्दे। वीडियो को देखकर पब्लिक इसपर अपनी भड़ास निकाल रही हैक्लिप में देखा जा सकता है कि दुकानदार पहले डोसे के बैटर को तवे पर अच्छे से बिछाता है

आपने डोसा नाम जरूर सुना होगा और बहुत मुमकिन है कि खाया भी होगा, सुजी और आटे की पतली परत के ऊपर अच्छे से भूजे हुए आलू के पुरन, मटर धनिया आदि रखकर इसे बनाया जाता है। डोसा के पारंपरिक रूप से हटकर भी कई बार इसमें चीकन, अंडे आदि को भी मिलाया जाता रहा है लेकिन कुल मिलाकर इसका स्वाद तीखा और चटपटा ही रहता है, लेकिन आजकल के सेफ पारंपरिक व्यंजनों के साथ इतने प्रैक्टिकल कर रहे हैं जिसे देखकर पब्लिक उन्हें हजम नहीं कर पा रही है, खाने की तो बात ही छोड़ दीजिए।

आयिए आपको बताते हैं आइसक्रीम वाले डोसा के बारे में जिसे देखने के बाद कइयों का स्वाद खराब हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक डोसा के वीडियो को देखकर बहुत से लोगों का मन खराब हो गया है, दरअसल इस ‘मास्टर शेफ’ ने डोसे में सिर्फ आइसक्रीम ही नहीं बल्कि डेरी मिल्क चॉकलेट भी कद्दूकस करके डाली है। वीडियो कहां और कब फिल्माया गया है। फिलहाल इसकी पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन इस डोसे को इंटरनेट की पब्लिक हजम नहीं कर पा रही है।

विजय सेठ नाम के एक व्यक्ति ने इस वीडियो को शेयर किया है और कैप्शन में केवल गुस्से वाले इमोजी को लगाया है। वीडियो को देखकर पब्लिक इसपर अपनी भड़ास निकाल रही है।चलिए जानते हैं इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसे देखकर पब्लिक को काफी गुस्सा आ गया।

क्लिप में देखा जा सकता है कि दुकानदार पहले डोसे के बैटर को तवे पर अच्छे से बिछाता है। फिर वो उस पर आइसक्रीम और चॉकलेट सिरप डालता है, और सही से  उन्हें पूरे बैटर पर फैलता है। इसके बाद वो डेरी मिल्क चॉकलेट को डोसे पर कद्दूकस करता है। कुछ देर पकने के बाद वह इस ‘सो कॉल्ड’ डोसे को छोटे-छोटे पीस में काटकर रोल कर देता है।

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसपर काफी गुस्से वाला रिएक्शन दिया, एक यूजर ने कहा, कम से कम पारंपरिक व्यंजनों को बख्श दो यार। तो वहीं रेखा नाम कि यूजर ने कहा जो जिसकी जगह है उसे वहीं रहने दो, दो अलग टेस्ट की चीजें एक करने से जरूरी नहीं की कुछ अच्छा ही बने।

टॅग्स :वायरल वीडियोभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो