लाइव न्यूज़ :

नागपुर पुलिस ने चंद्रयान से कहा, ‘कहीं पर पार्क हो जाओ, टोइंग व्हीकल नहीं भेजेंगे’

By फहीम ख़ान | Updated: August 23, 2023 20:49 IST

Chandrayaan-3 Mission: चंद्रयान-3 की कामयाबी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कुशल वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों का परिणाम है.

Open in App
ठळक मुद्देतिरंगे झंडे लेकर जुटे लोगों ने ढोल की थाप पर नृत्य किया."भारत माता की जय" का नारा लगाया. नागपुर पुलिस का ट्वीट वायरल हो रहा है.

नागपुरः चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने को देश भर में जश्न का माहौल है. तिरंगे झंडे लेकर जुटे लोगों ने ढोल की थाप पर नृत्य किया और "भारत माता की जय" का नारा लगाया. जश्न में डूबे इन लोगों में बच्चों से लेकर बूढ़े तक शामिल थे. चंद्रयान-3 की कामयाबी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कुशल वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों का परिणाम है.

इस बीच नागपुर पुलिस का ट्वीट वायरल हो रहा है. हमेशा अपने अनोखे ट्वीट के लिए सोशल मीडिया में विख्यात नागपुर पुलिस ने फिर एक बार ऐसा ट्वीट किया है कि उसे सभी बेहद पसंद करने लगे है. बुधवार को चंद्रयान-3 के लैंडर की चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग हो गई. कुछ ही देर में विक्रम लैंडर के अंदर से प्रज्ञान रोवर बाहर निकल कर चांद पर छानबीन करने लगा.

इस पर नागपुर पुलिस ने ट्वीट कर दिया. अपने ट्वीट में नागपुर पुलिस ने लिखा, ‘डीयर चंद्रयान, आप जहां पर पार्क करना चाहते हो, वहां पर पार्क कर सकते हो. हर वहां अपना टोइंग व्हीकल नहीं भेजेंगे’. नागपुर पुलिस का यह मजाकिया ट्वीट बेहद पसंद भी किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले जब चंद्रयान 2 मिशन असफल हुआ था तो नागपुर पुलिस ने इसी तरह ट्वीट करते हुए कहा था कि ‘डीयर विक्रम, जवाब दो, हम तुम्हारा चालान नहीं काटेंगे.’

टॅग्स :Nagpur Policeइसरोचंद्रयान-3Chandrayaan 3
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur Factory Blast: एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में धमाके पर पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख, 17 लोगों की मौत; मुआवजे का ऐलान

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो