लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया के वाटर पार्क में हुआ बड़ा हादसा, बीच से ही टूटा वाटर स्लाइट, 30 फीट नीचे जमीन पर गिरे लोग, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2022 09:32 IST

वाटर पार्क प्रबंधन ने बताया कि सबसे हालिया रखरखाव जांच नौ महीने से अधिक समय पहले हुई थी। इस घटना के बाद सुराबाया शहर के उप महापौर, अर्मुजी ने भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों इसके लिए क्षेत्र के अन्य मनोरंजन पार्कों के तत्काल निरीक्षण के आदेश दे दिए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे खौफनाक फुटेज में  एक सर्पिल संलग्न ट्यूब स्लाइड के एक हिस्से को ढहते हुए देखा जा सकता है स्लाइड के अंदर फंसे 16 लोगों में से आठ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया प्रशासन ने पार्क प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है

इंडोनेशियाःइंडोनेशिया के केंजेरन पार्क में कैमरे में एक भयानक मंजर कैद हुआ है, जहां एक विशाल वाटर स्लाइड बीच से ही टूट गया जिसके बाद उसमें मौजूद लोग 30 फीट नीचे जमीन पर आ गिरे। ये भयानक मंजर देख वहां आस-पास मौजूद लोग दंग रह गए। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 7 मई को घटित हुई है। हालांकि इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

 खौफनाक फुटेज में  एक सर्पिल संलग्न ट्यूब स्लाइड के एक हिस्से को ढहते हुए देखा जा सकता है। स्लाइड में मौजूद तैराक कंक्रीट के फर्श पर गिरते ही चिल्लाते हुए दिखाई देते हैं। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, स्लाइड के अंदर फंसे 16 लोगों में से आठ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उनमें से तीन की हड्डियां टूट गईं। इस घटना पर सुराबाया शहर में स्थित वाटर पार्क ने कथित तौर पर कहा कि दुर्घटना इसलिए हुई क्योंकि स्लाइट समय के साथ खराब हो गई थी और कमजोर हो गई थी।

अधिकारियों ने यह भी स्वीकार किया कि घटना के समय स्लाइड में ज्यादा लोग मौजूद थे। वह "ओवरलोड" थी। वाटर पार्क प्रबंधन ने बताया कि सबसे हालिया रखरखाव जांच नौ महीने से अधिक समय पहले हुई थी। इस घटना के बाद सुराबाया शहर के उप महापौर, अर्मुजी ने भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों इसके लिए क्षेत्र के अन्य मनोरंजन पार्कों के तत्काल निरीक्षण के आदेश दे दिए हैं। 

मीडिया आउटलेट के अनुसार, डिप्टी मेयर ने मनोरंजन पार्कों के मालिकों को जिम्मेदारी लेने और अपने आगंतुकों की भलाई की रक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करने को कहा है। डेली स्टार ने बताया कि मेयर एरी काह्यादी ने कहा, जब तक ठीक नहीं हो जाते, घायलों के उपचार का पूरा खर्च उठाया जाएगा।

इसके अलावा, श्री काह्यादी ने यह भी कहा कि दुर्घटना के लिए पार्क का प्रबंधन जिम्मेदार है। इसलिए जितने भी घायल हैं, जब तक ठीक नहीं हो जाते, इलाज के खर्च का वहन पार्क प्रबंधन करेगा। यहां तक ​​कि उन्होंने पार्क के प्रबंधन से और स्पष्टीकरण की मांग की और स्लाइड गिरने के कारणों की पुलिस जांच का आदेश दिया।

टॅग्स :इंडोनेशियाहिंदी समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो