'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2026 11:44 IST2026-01-22T10:12:28+5:302026-01-22T11:44:55+5:30

'Ram Rasayan' Book: इस पुस्तक का विमोचन पूज्य मुरारी बापू के कर-कमलों द्वारा किया गया।

Murari Bapu released book Rama Rasayan Written by Dr. Vijay Darda based on Ramayana in delhi | 'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित कॉफी टेबल बुक 'राम रसायन' का विमोचन एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है। जिसका विमोचन प्रसिद्ध रामकथा वाचक मुरारी बापू के सानिध्य में हुआ। इस दौरान आचार्य लोकेश मुनि तथा डॉ. विजय दर्डा मंच पर मौजूद रहे। 'राम रसायन' एक अत्यंत विशिष्ट कॉफी टेबल बुक है, जो भगवान राम के जीवन दर्शन और 'रामचरितमानस' के गहरे अर्थों को आधुनिक और कलात्मक ढंग से प्रस्तुत करती है। इस पुस्तक के विमोचन के दौरान अध्यात्म, समाज और मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

उल्लेखनीय है कि कॉफी टेबल बुक राम रसायन लोकमत मीडिया के चेयरमैन डॉ. विजय दर्डा एवं एडिटर इन चीफ राजेंद्र दर्डा के यजमानत्व में यवतमाल में 6 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित संत श्री मोरारी बापू की रामकथा पर आधारित है. नई दिल्ली में विमोचन समारोह में यवतमाल तथा विदर्भ क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे.

गौरतलब है कि पूज्य श्री मोरारी बापू के श्रीमुख से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 17 से 25 जनवरी तक राम कथा का आयोजन अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि के सानिध्य में हो रहा है. कथा प्रतिदिन सुबह 9.30 से दोपहर 1 बजे तक होगी. 

'राम रसायन' पुस्तक के बारे में

'राम रसायन' शब्द हनुमान चालीसा की पंक्ति "राम रसायन तुम्हरे पासा, सदा रहो रघुपति के दासा" से लिया गया है। यहाँ 'रसायन' का अर्थ उस औषधि या अमृत से है जो जीवन के दुखों को दूर कर आनंद भर देता है।

यह एक सामान्य किताब की तरह केवल टेक्स्ट पर आधारित नहीं है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले चित्रों, रेखाचित्रों और सुंदर कैलीग्राफी का उपयोग किया गया है ताकि पाठक दृश्यों के माध्यम से राम के चरित्र को महसूस कर सकें।

पुस्तक में रामकथा के विभिन्न प्रसंगों, मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन मूल्यों और मुरारी बापू की कथाओं के मुख्य अंशों को संकलित किया गया है।

Web Title: Murari Bapu released book Rama Rasayan Written by Dr. Vijay Darda based on Ramayana in delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे