लाइव न्यूज़ :

दो मुंह वाले सांप को घसीटने लगी बिल्ली, देखकर निकल गई महिला की चीख

By गुणातीत ओझा | Updated: October 24, 2020 11:46 IST

सांप ऐसा जीव है जिसके नाम भर से इंसान में सिरहन सी हो जाती है। बात दो मुंह वाले सांप कि की जाए तो इस नजारे की भयावहता सोचकर ही कंपकंपी आ जाए। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला नजारा अमेरिका के फ्लोरिडा में देखने को मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्लोरिडा में एक महिला उस वक्त हतप्रभ रह गई जब उसने अपने घर में दो मुंह वाला सांप रेंगते देखी।महिला की पालतू बिल्ली दोमुंहे सांप को अपने जबड़े में दबोचे हुई थी।

सांप ऐसा जीव है जिसके नाम भर से इंसान में सिरहन सी हो जाती है। बात दो मुंह वाले सांप कि की जाए तो इस नजारे की भयावहता सोचकर ही कंपकंपी आ जाए। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला नजारा अमेरिका के फ्लोरिडा में देखने को मिला है। फ्लोरिडा में एक महिला उस वक्त हतप्रभ रह गई जब उसने अपने घर में दो मुंह वाला सांप रेंगते देखी। महिला की पालतू बिल्ली दोमुंहे सांप को अपने जबड़े में दबोचे हुई थी। के रोजर्स नाम की महिला ने डब्ल्यूएफटीएस टाम्पा बे को बताया, 'इस दिन, मेरे बेटी ने मुझे एक मैसेज भेजा, 'मां वो एक सांप उठा लाई है, जिसके दो मुंह हैं। मुझे लगता था कि यह बिल्ली सामान्य है, लेकिन यह सच में, साहसी बिल्ली निकली।''

इस साहसी बिल्ली का नाम ओलिव है। घर के बाहर ओलिव ने जब सांप को देखी तो एक्टिव हो गई। उसने तुरंत झपट्टा मारा और सांप को जबड़े में फंसा लिया। इसके बाद वह उसे घर के अंदर घसीट ले आई और घर के हॉल में बिछी कालीन पर रख दी। जब सांप रेंगने लगा तो रॉजर्स की बेटी की नजर उसपर पड़ी। सांप के दो मुंह नजर आए, उसने सांप का नाम डॉस रखा।

A rare two-headed southern black racer was recently found at a residence in Palm Harbor by Kay Rogers and family. This...

Posted by FWC Fish and Wildlife Research Institute on Wednesday, October 21, 2020

के रोजर्स ने क्लिक ऑरलैंडो से कहा, 'जैसे ही मेरी बेटी ने इस बात की जानकारी दी, तो मुझे लगा वो मजाक कर रही है। जब मैंने उसे देखा तो मैं चकित रह गई। मैंने ऐसा सांप कभी नहीं देखा था।'

फ्लोरिडा मछली और वन्यजीव संरक्षण आयोग ने सांप की पहचान एक दक्षिणी काले रेसर के रूप में की और फेसबुक पर तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'इस तरह की घटना को बाइसफाइली कहा जाता है, जो असामान्य है। यह भ्रूण के विकास के समय होता है। जब दो मोनोज़ायगोटिक जुड़वा अलग होने में विफल हो जाते हैं, तो शरीर में दो सिर हो जाते हैं।'

आयोग ने कहा कि दो सिर वाले सांपों का जंगल में रहना काफी मुश्किल होता है। क्योंकि दो दिमाग अलग-अलग निर्णय लेते हैं जो शिकारियों को खिलाने या भागने की क्षमता को बाधित करते हैं।

रोजर्स ने कहा कि सांप के दोनों सिर एक-दूसरे से तालमेल नहीं बिठा पा रहे थे, दोनों सिर खुद को अलग-अलग दिशाओं में खींच रहे थे। उन्होंने कहा, 'दो सिर होने के कारण, वो कॉर्डिनेटेड नहीं थे। खाने को भी अच्छे से नहीं खा पा रहे थे। जैसे ही उनके सामने खाना रखा तो एक सिर खाने की तरफ बढ़ रहा था तो दूसरा सिर उसको दूर खींच रहा था।' दो-सिर वाले सांप की देखभाल वर्तमान में एफडब्ल्यूसी कर्मचारियों द्वारा की जा रही है।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल