लाइव न्यूज़ :

बस कंडक्टर ने सफर में लैपटॉप ले जाने के लिए यात्री से वसूले 10 रुपये, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 11, 2022 19:03 IST

कर्नाटक राज्य परिवहन के बस से सफर कर रहे एक यात्री से बस कंडक्टर ने सफर के दौरान लैपटॉप साथ में ले जाने के लिए टिकट के अतिरिक्त 10 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में बस कंडक्टर ने सफर कर रहे यात्री से लैपटॉप के लिए टिकट के अतिरिक्त मांगे 10 रुपयेबस यात्री बस के साथ यह अजीब-ओ-गरीब घटना तब हुई, जब वो गडग से हुबली की यात्रा कर रहे थेकंडक्टर ने कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम के नियम का हवाला देते हुए यात्री से पैसे मांगे

बेंगलुरु:कर्नाटक राज्य परिवहन के उत्तर-पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित बस के कंडक्टर द्वारा अजीब-ओ-गरीब शुल्क लिये जाने की चर्चा जोरों पर है। जानकारी के मुताबिक सरकारी बस परिवहन से यात्रा कर रहा एक यात्री उस समय हैरान रह गया जब कंडक्टर ने उसे साथ में लैपटॉप ले जाने के लिए टिकट के अलावा अतिरिक्त 10 रुपये देने की मांग की।

यह घटना उस समय हुई जब यात्री बस से गडग से हुबली की यात्रा कर रहे थे। इस संबंध में यात्री ने समाचार पत्र 'द इंडियन एक्सप्रेस' से बात करते कहा कि उसने यात्रा के दौरान काम करने के लिए अपना लैपटॉप चालू किया। इस दौरान बस का कंडक्टर ने मेरे लैपटॉप को देखा और मेरे पास आकर बोला कि बस में लैपटॉप ले जाने के लिए टिकट के अलावा 10 रुपये और देने होंगे।

यात्री के मुताबिक कंडक्टर ने उससे कहा कि कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम इस संबंध में आदेश जारी किया गया है और यह आदेश यह उत्तर-पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन की बसों पर भी लागू होता है। लेकिन जब इस संबंध में पता किया गया तो परिवहन विभाग के आदेश में दिये गये सामानों की सूची में लैपटॉप का उल्लेख नहीं किया गया था। उसमें केवल 30 किलो की सीमा के भीतर ही वस्तुओं को ले जाने की बात कही गई है।

जानकारी के अनुसार कर्नाटक सड़क परिवहन की ओर से 29 अक्टूबर को एक सर्कुलर जारी करते हुए यात्रा लगेज रेगुलेशन में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। आदेश के अनुसार यात्री को चावल, रागी, सब्जियां, पंखे, मिक्सर ग्राइंडर बॉक्स, नारियल और बैकपैक जैसी वस्तुओं को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ले जाने की अनुमति है।

वहीं उपरोक्त वस्तुओं का वजन 30 किलोग्राम से अधिक हुआ तो उन पर भी अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। जबकि मुफ्त ले जानी वाली वस्तुओं की सूची में लैपटॉप का कोई उल्लेख नहीं हैं, जिसके कारण बस कंडक्टर ने नियमों का हवाला देते हुए यात्री से कथित तौर पर टिकट के अतिरिक्त 10 रुपये की मांग की।

इस संबंध में गडग बस डिपो के डिवीजन कंट्रोलर जी सीनैया ने बताया, " जारी किये गये नियम के अनुसार बस में यात्रा के दौरान साथ में टीवी, रेफ्रिजरेटर और डेस्कटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाने पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा और संख्या के आधार पर इनउपकरणों पर दूरी के आधार पर चार्ज लिया जाएगा, जो 5 रुपये से शुरू होगा।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुState Transport
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी