लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव की बैठक में बीएसएनएल के अधिकारी ने ली झपकी, लिया वीआरएस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2022 13:36 IST

मंत्रिमंडल द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी देने के बाद वैष्णव की बैठक में अधिकारी ने झपकी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देदो साल में कंपनी की कायापलट करने या फिर वीआरएस का विकल्प चुनने को कहा था। मंत्री ने एक सीजीएम को झपकी लेते हुए पकड़ा और कमरे से निकालकर वीआरएस लेने को कहा था। दूरसंचार मंत्रालय और बीएसएनएल को ईमेल से भेजे गए सवालों का खबर लिखने तक जवाब नहीं आया।

नई दिल्लीः केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव की बैठक में झपकी लेते हुए पकड़े गए बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले लिया है।

 

मंत्रिमंडल द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी देने के बाद वैष्णव की बैठक में अधिकारी ने झपकी की थी। केंद्रीय मंत्री ने अगस्त के पहले सप्ताह में अखिल भारतीय मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) स्तर की बैठक में बीएसएनएल कर्मचारियों से बेहतरीन प्रदर्शन करने और दो साल में कंपनी की कायापलट करने या फिर वीआरएस का विकल्प चुनने को कहा था।

सूत्र ने बताया, ‘‘बैठक में मंत्री ने एक सीजीएम को झपकी लेते हुए पकड़ा और उन्हें तुरंत कमरे से निकालकर वीआरएस लेने को कहा था। आज उनके वीआरएस को मंजूरी दे दी गई।’’ अधिकारी बेंगलुरु में गुणवत्ता आश्वासन और निरीक्षण (सीजीएम) के रूप में कार्यरत थे। इस संबंध में दूरसंचार मंत्रालय और बीएसएनएल को ईमेल से भेजे गए सवालों का खबर लिखने तक जवाब नहीं आया।

टॅग्स :Ashwini VaishnavबीएसएनएलBSNL
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारसर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी 'स्मार्ट चश्मा', एचएमडी के साथ भी साझेदारी

कारोबार10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को मंजूरी?, शहरी कायाकल्प के लिए 100000 करोड़ रुपये

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल