लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की महिला ने 1976 में किया था नौकरी के लिए आवेदन, 48 साल बाद आया जवाब, कंपनी ने देरी का कारण भा बताया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 8, 2024 12:17 IST

आवेदन किए जाने के बाद से होडसन 50 से ज़्यादा बार घर बदल चुकी हैं। उनका कहना है कि इतने समय बाद इसे वापस पाना मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मुझे लंदन में अपने फ़्लैट में बैठकर पत्र टाइप करना बहुत अच्छी तरह याद है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन की महिला ने 1976 में किया था नौकरी के लिए आवेदन70 वर्षीय यूके की महिला ने जनवरी 1976 में आवेदन भेजा था48 साल तक डाकघर के एक दराज के पीछे फंसा रहा आवेदन

नई दिल्ली: नौकरी की तलाश में लोग कई जगह आवेदन करते हैं। आमतौर पर नियोक्ता की तरफ से कुछ महीनों में जवाब आ जाता है या फिर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आती। लेकिन ब्रिटेन की एक महिला के साथ हुआ उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। पूर्व स्टंटवुमन टिज़ी हॉडसन को  लगभग पांच दशकों के बाद अपने करियर के शुरुआती चरण के दौरान भेजे गए नौकरी के आवेदन का जवाब मिला।

बीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार 70 वर्षीय यूके की महिला ने जनवरी 1976 में आवेदन भेजा था, जो कथित तौर पर 48 साल तक डाकघर के एक दराज के पीछे फंसा रहने के कारण अनदेखा रहा। पत्र के साथ संलग्न हस्तलिखित नोट में लिखा था, "स्टेन्स पोस्ट ऑफिस द्वारा देरी से डिलीवरी। एक ड्रॉअर के पीछे मिला। केवल लगभग 50 साल की देरी से।" उन्होंने बीबीसी को बताया, "मुझे हमेशा आश्चर्य होता था कि मुझे नौकरी के बारे में कभी कोई जवाब क्यों नहीं मिला। अब मुझे पता चला कि क्यों।"

इतने लंबे समय तक जवाब न मिलने के बाद होडसन ने इस पर सोचना बंद कर दिया और दूसरी नौकरियों के लिए प्रयास करना जारी रखा। आखिरकार उन्होंने एक सफल करियर भी बनाया।  वह एक एरोबेटिक पायलट और फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी बन गई। 

आवेदन किए जाने के बाद से होडसन 50 से ज़्यादा बार घर बदल चुकी हैं। उनका कहना है कि इतने समय बाद इसे वापस पाना मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मुझे लंदन में अपने फ़्लैट में बैठकर पत्र टाइप करना बहुत अच्छी तरह याद है।

टॅग्स :ब्रिटेननौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो