लाइव न्यूज़ :

स्पार्कलिंग गन से दूल्हा-दुल्हन करने जा रहे थे स्टंट, फायर होते ही झुलसा महिला का चेहरा, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: April 1, 2023 16:37 IST

इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर द्वारा शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में यह लिखा गया है कि आजकल लोगों को क्या हो गया है। अपनी शादी के स्पेशल दिन को देखिए कैसे बर्बाद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दूल्हा-दुल्हन को स्टंट करते हुए देखा गया है। ऐसे में जैसे ही महिला स्टंट के लिए गन बाहर निकालती है, उसका मुंह झुलस जाता है।

Viral News: सोशल मीडिया पर एक दूल्हा दुल्हन (Bride-Groom) का वीडियो सामने आया है जिसमें वे स्पार्कलिंग गन (Sparkling Gun) लिए हुए स्टंट करते हुए दिख रहे है। वीडियो में यह देखा गया है कि हाथों में स्पार्कलिंग गन लिए हुए जोड़ा जब इसे छोड़ना चाहता है तो उनके साथ हादसा हो जाता है। 

इस वीडियो को  @Sassy_Soul_ नामक एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। हालांकि वीडियो में आवाज नहीं है लेकिन घटना के बाद वहां हंगामा होता दिख रहा है। ऐसे में वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक दूल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में खड़े है और दोनों के हाथ में स्पार्कलिंग गन हैं। दोनों एक दूसरे के उल्टे ओर मुंह करके हाथ में स्पार्कलिंग गन लिए खड़े है। वीडियो के अलगे हिस्से में यह देखा गया है कि दुल्हन गन चलाने के लिए थोड़ा समय लेती है और जब वह रेडी हो जाती है तो दोनों एक साथ गन चलाना शुरू करते है। 

जैसे ही दोनों एक साथ गन अभी चलाना शुरू ही करते है कि दुल्हन के गन से चिंगारी निकलती है जिससे उसका चेहरा झुलस जाता है। ऐसे में दूल्हा समेत वहां मौजूद अन्य लोग दुल्हन को संभालने लगते है और गले में पहने हुए माले को दुल्हन निकालने लगती है।  इस 13 सेकेंड के वीडियो में आवाज तो नहीं आ रही है लेकिन घटना के वक्त हंगामा होते हुए देखा जा सकता है। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स 

इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि आजकल लोगों को पता नहीं क्या हो गया है, अपनी शादी के स्पेशल दिन को देखिए कैसे बर्बाद कर रहे हैं। बता दें कि जब से इस वीडियो को अपलोड किया गया है तब से इसे 320 हजार बार देखा जा चुका है। 

वीडियो को देख कई यूजर ने इसे लेकर कमेंट्स भी किया है और कहा है कि इसे कहते हैं शो ऑफ करने का नतीजा। वहीं एक और यूजर ने लिखा है इसे देख डर लग गया। एक और यूजर ने यह कहा है कि ऐसे लोगों के लिए कोई हमदर्दी नहीं है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो