लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश सरकार के शिक्षक नियुक्ति की नई नियमावली के कारण टूट गई लड़के की शादी, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2023 18:42 IST

दरअसल, लड़की पक्ष वालों ने इसलिए तोड़ दी क्योंकि नए शिक्षक नियमावली के तहत शिक्षकों की भर्ती अब बीपीएससी के माध्यम से होगी और शिक्षक बनने के लिए फिर से परीक्षा पास करनी पड़ेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश सरकार की नई शिक्षक नियमावली लागू होने के कारण एक युवक दूल्हा बनने से वंचित हो गयालड़की पक्ष वालों ने इसलिए तोड़ दी क्योंकि नए शिक्षक नियमावली के तहत शिक्षकों की भर्ती अब बीपीएससी के माध्यम से होगी

पटना: बिहार में नीतीश सरकार के द्वारा शिक्षक बहाली को लेकर बनाई गई नई नियामवली के बीच अब एक बेहद ही रोचक मामला पश्चिमी चंपारण से सामने आया है। जहां नई शिक्षक नियमावली लागू होने के कारण एक युवक दूल्हा बनने से वंचित हो गया है। दरअसल, लड़की पक्ष वालों ने इसलिए तोड़ दी क्योंकि नए शिक्षक नियमावली के तहत शिक्षकों की भर्ती अब बीपीएससी के माध्यम से होगी और शिक्षक बनने के लिए फिर से परीक्षा पास करनी पड़ेगी। 

बताया जा रहा है कि पश्चिमी चंपारण जिला के मधुबनी में एक युवक की शादी लड़की पक्ष वालों ने इस लिए तोड़ दी क्योंकि लड़के के शिक्षक बनने के आसार कम हो गए हैं। वायरल इकरारनामा में दावा किया गया है कि बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती का नियम बदल दिया है, ऐसे में आपसी सहमति से शादी को तोड़ा जा रहा है। 

इकरारनामे में हाई स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए वर्ष 2019 में आयोजित स्टेट परीक्षा में सफल युवक की शादी टूटने की चर्चा है। दर्ज इकरारनामे में धनहा के तमकुहा बाजार निवासी युवक ने दावा किया गया है कि उसने हाई स्कूल के लिए आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की थी। इसके बाद उसकी शादी जटहां बाजार, उत्तर प्रदेश निवासी युवती से तय हुई थी। यह शादी इसी साल 23 मई को होनी थी।

इसी बीच विभाग ने नई शिक्षक नियमावली 2023 को स्वीकृति प्रदान कर दी, जिसमें शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण और भर्ती के लिए जरूरी डिग्रीधारी अभ्यर्थी की बीपीएससी द्वारा परीक्षा लिए जाने का नियम है। इसकी जानकारी होने के बाद युवती के पिता ने शादी तोड़ते हुए इकरारनामा बनवाया ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। 

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?