लाइव न्यूज़ :

Video: लाइव टीवी पर BJP नेता संबित पात्रा ने सुनाई तंज भरी कविता, 'सोनिया जी के लाल की, छोड़े ना पालकी'

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 12, 2020 12:48 IST

संबित पात्रा समाचार चैनलों पर सामने आने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एक प्रमुख चेहरा हैं। वह बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर हैं। संबित पात्रा अक्सर अपने बयानों और टीवी डिबेट को लेकर चर्चा में रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंबित पात्रा ने भी सवाल उठाए हैं कि जिस सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को नकारा और निकम्मा बताया था, अब वो एक साथ राजस्थान में काम कैसे करेंगे। संबित पात्रा ने कांग्रेस के उन आरोपों पर भी जवाब मांगा, जिसमें बीजेपी पर विधायक के खरीद-फरोख्त के आरोप लगे थे।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा अक्सर अपने बयानों और टीवी डिबेट को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसी क्रम में संबित पात्रा का एक और लाइव टीवी डिबेट वायरल हो रहा है। जिसमें वह कांग्रेस पर एक तंजभरा कविता सुना रहे हैं। कविता में उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट तक पर निशाना साधा है। 

संबित पात्रा ने मंगलवार( 11 अगस्त) की शाम एक न्यूज चैनल के डिबेट में कहा, ''हाथी घोड़ा पालकी,कांग्रेस का ये हाल की,सोनिया जी के लाल की, छोड़े ना पालकी। जनता के माल की, गहलोत के चाल की, परिवार के जाल की, सत्ता के थाल की, कांग्रेस बदहाल की। नकारा-निकम्मा भरमार की, फिर भी BJP पे करें वार की,घोड़े लौटे घुड़साल की,अब कांग्रेस की उम्र बस कुछ साल की सोनिया के लाल की।" संबित पात्रा जब टीवी पर ये कविता कह रहे थे तो उस वक्त डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे। 

राजस्थान में चल रहे सियासी सकंट के बीच सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को नकारा और निकम्मा बता दिया था। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर सीएम अशोक गहलोत सहित कांग्रेस पार्टी की भी आलोचना हुई थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सोमवार (10 अगस्त) को सचिन पायलट की मुलाकात के बाद अब राजस्थान का सियासी संकट खत्म हो गया। इसको लेकर भी कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। 

संबित पात्रा ने भी सवाल उठाए हैं कि जिस सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को नकारा और निकम्मा बताया था, अब वो एक साथ राजस्थान में काम कैसे करेंगे। हालांकि कांग्रेस के नेता इन सवालों से बच रहे हैं। 

कांग्रेस ने राजस्थान सियासी संकट के बीच बीजेपी पर विधायकों के खरीद फरोख्त का आरोप लगाया था। इस आरोप पर संबित पात्रा ने ट्वीट किया है, 'ये जो कांग्रेस वाले कह रहे थे कf 20-20 25-25 करोड़ में इनके विधायकों को हमने खरीद लिया है...अखिलेश जी ये पैसा कब लौटाएंगे?..या ये भी गटक जाएंगे?'', संबित पात्रा ने यह सवाल टीवी डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह से पूछा था। 

टॅग्स :संबित पात्राभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेसवायरल वीडियोसचिन पायलटअशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'