लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी के लाइव डिबेट शो में संबित पात्रा पर भड़के निशांत वर्मा, कहा- 'उल्टा पंखे से टांग दूंगा', वीडियो वायरल

By विनीत कुमार | Updated: June 13, 2020 13:59 IST

इतिहासकार रामचंद्र गुहा के एक ट्वीट को लेकर रिपब्लिक टीवी के अर्नब गोस्वामी के कार्यक्रम में डिबेट चल रहा था। इस दौरान संबित पात्रा और निशांत वर्मा तीखी बहस हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसंबित पात्रा और निशांत वर्मा के बीच डिबेट कार्यक्रम में तीखी बहसअर्नब गोस्वामी के कार्यक्रम में निशांत वर्मा ने पात्रा को पंखे पर लटकाने की दी धमकी

इतिहासकार रामचंद्र गुहा के एक ट्वीट पर एक टीवी चैनल में बहस इतनी तीखी हो गई कि बात एक दूसरे को पंखे में उल्टा टांगने और गुंडा आदि कहने तक आ गई। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, गुहा ने एक ब्रिटिश लेखक फिलिप स्प्रेट के हवाले से 11 जून को ट्वीट किया और लिखा कि गुजरात आर्थिक तौर पर बहुत एडवांस है मगर सांस्कृतिक तौर पर पिछड़ा हुआ है। वहीं बंगाल में मामला उलटा है। यह आर्थिक तौर पर पिछड़ा है लेकिन सांस्कृतिक तौर पर बहुत आगे है।

इसी ट्वीट पर गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने भी भी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि क्या अब भारतीयों को भी बांटने की कोशिश हो रही है। इस पर कुछ और राजनीति बयान भी आए। इसी मुद्दे को लेकर रिपब्लिक टीवी पर बहस हो रही थी। पत्रकार अर्नब गोस्वामी इस डिबेट के एंकर थे जबकि पैनलिस्ट के तौर पर बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा और पॉलिटिकल एनलिस्ट निशांत वर्मा जुड़े थे।

संबित पात्रा और निशांत वर्मा के बीच तीखी बहस

इसी डिबेट शो के दौरान संबित पात्रा और निशांत वर्मा के बीच तीखी बहस हो गई। दरअसल एक मौके पर संबित पात्रा ने निशांत वर्मा से कह दिया आपलोग गुजरात के लोगों से इतना नफरत क्यों करते हैं। इतना सुनते ही निशांत भड़क गए।

निशांत कहने लगे कि पात्रा झूठ बोलना बंद करें नहीं तो उन्हें वे पंखा से उल्टा टांग देंगे। ये बात सुन संबित भी अपना आपा खो बैठे और निशांत को गुंडा-कसाई कह कर संबोधित करने लगे। संबित ने कहा कि अर्नब इस गुंडे कसाई को डिबेट से भगाओ। निशांत भी नहीं रूके और कहा कि अगर पात्रा नहीं रूके तो पंखे में उल्टा लटकाकर घुमा देंगे।

इस वीडियो को संबित पात्रा ने भी अपने फेसबुक वॉल पर शेयर किया है। सोशल मीडिया में भी इसे खूब देखा जा रहा है। बहरहाल, इस बहस को खत्म नहीं होते है देख एंकर ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

टॅग्स :संबित पात्राअर्नब गोस्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेलाइव डिबेट में 'धुरंधर' पर भड़के अर्नब गोस्वामी, मेकर्स पर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप, बोले- नहीं देखना चाहते अक्षय खन्ना का डांस | VIDEO

भारतहमें बाहर से दुश्मन नहीं चाहिए, अंदर ही दुश्मन बैठा है, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर पाकिस्तान का विमर्श आगे बढ़ाने का आरोप लगाया

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतTibetan spiritual leader Dalai Lama: सीआरपीएफ 30 कमांडो टीम की सुरक्षा में रहेंगे दलाई लामा?, ‘जेड’ श्रेणी में चलेंगे तिब्बती आध्यात्मिक नेता

भारतBiren Singh Manipur: मणिपुर में कहां फंसा पेंच?, 5 दिन के बाद भी भाजपा ने सीएम को नहीं चुना, 2 दिन में दो बार राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मिल चुके हैं संबित पात्रा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी