लाइव न्यूज़ :

प्रतिदिन मछली खाने से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जैसी "सुंदर आंखें" हो सकती हैं, आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित की टिप्पणी पर विवाद, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2023 16:59 IST

आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित ने कहा, ‘‘जो लोग दैनिक आधार पर मछली का सेवन करते हैं उनकी त्वचा स्निग्ध हो जाती है और उनकी आंखों में चमक आ जाती है। यदि कोई आपको देखेगा तो वह आपकी ओर आकर्षित हो जायेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देमंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं।क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय के बारे में बताया? रोजाना मछली का सेवन करती थीं। क्या आपने उनकी आँखें देखी हैं?

मुंबईः महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री ने यह बयान देकर विवाद उत्पन्न कर दिया है कि प्रतिदिन मछली खाने से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जैसी "सुंदर आंखें" हो सकती हैं। उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राज्य के आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित की टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गावित ने कहा, ‘‘जो लोग दैनिक आधार पर मछली का सेवन करते हैं उनकी त्वचा स्निग्ध हो जाती है और उनकी आंखों में चमक आ जाती है। यदि कोई आपको देखेगा तो वह आपकी ओर आकर्षित हो जायेगा।’’ वीडियो में गावित यह कहते हुए सुने गए, ‘‘क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय के बारे में बताया? वह मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं।

वह रोजाना मछली का सेवन करती थीं। क्या आपने उनकी आँखें देखी हैं? आपकी आंखें भी उनकी तरह होंगी।’’ गावित (68) की बेटी हीना गावित भाजपा की लोकसभा सदस्य हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘मछली में कुछ तेल होते हैं जिनसे आपकी त्वचा स्निग्ध बनती हैं।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायक अमोल मिटकारी ने कहा कि मंत्री को इस तरह की "ओछी" टिप्पणी करने के बजाय आदिवासियों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा, ‘‘मैं रोज मछली खाता हूं। मेरी आंखें वैसी (ऐश्वर्या राय जैसी) हो जानी चाहिए थीं। मैं गावित साहब से पूछूंगा कि क्या इस पर कोई शोध है।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPमुंबईऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा