लाइव न्यूज़ :

'परसो 11 बजे फोन पर जान से मारने की धमकी मिली', बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने किया ट्वीट तो यूजर बोले- हर देशभक्त आपके साथ

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 24, 2019 11:45 IST

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में जमकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) के नेता कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है कि उनको लगातार लोग फोन और सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिल रही है। कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा, ''परसो 11 बजे फोन पर मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन करके कहा गया कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में बोलना बंद करो वरना मार डालेंगे। कॉल +4044 और +5065 नम्बर से आया। हत्या की धमकियां फेसबुक मैसेंजर पर भी दी जा रही हैं। मैं नहीं डरता और CAA के समर्थन में डंके की चोट पर बोलूंगा।'' 

कपिल मिश्रा ने यह ट्वीट 24 दिसंबर की सुबह 8.50 पर किया। जिसके बाद से इस ट्वीट पर 3.9 हजार लोगों ने रिट्वीट किया है और 12.3 हजार लोगों ने लाइक किया है। लोग इस ट्वीट के नीचे प्रतिक्रिया देकर लिख रहे हैं कि धमकी देने वाले कायर से ज्यादा कुछ नहीं हो सकते। देश हित मे साथ देने वालो को डराया धमकाया जाता है देश की जनता मोदी जी और पूरी बीजेपी के साथ है। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

बता दें कि इससे पहले  बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में दिल्ली में 20 दिसंबर को एक रैली निकाली थी। जिसका वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो में कपिल मिश्रा नारा लगाते हुए कह रहे थे “देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को'। कपिल मिश्रा ने इसके बाद यह भी दावा किया है कि यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कपिल मिश्रा की ट्विटर पर काफी आलोचना हो थी। 

 

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में जमकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सैकड़ों लोग हिरासत में लिए गए हैं और तकरीबन एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीट्विटरकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?