लाइव न्यूज़ :

टिक टॉक स्टार व BJP नेता सोनाली फोगाट ने सरकारी अधिकारी को चप्पल से पीटा, देखें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: June 5, 2020 19:33 IST

इस मामले में सुल्तान सिंह का आरोप है कि सोनाली को शक है कि बीते विधानसभा चुनाव में मैंने उनके खिलाफ चुनाव प्रचार किया था। इसके चलते ही मारपीट की है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह की तरफ से मिली शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट हरियाणा में कुलदीप बिश्नोई से चुनाव हारी हैं।

नई दिल्ली: देश इन दिनों कोरोना महामारी का सामना कर रहा है। देश के हर राज्यों में सरकारी अधिकारी दिन-रात जनता के सेवा में लगे हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हरियाणा की भाजपा नेता व टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने सरकारी अधिकारी को सामान्य वार्तालाप के बाद थप्पड़ जड़ दिया। यही नहीं भाजपा नेत्री चप्पल से अधिकारी की लगातार कुछ समय तक पिटाई करती हैं।

इसके बाद, अधिकारी सोनाली को बार-बार रोकने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह इतनी ज्यादा भड़की हुई थीं कि उन्होंने उस अधिकारी पर हाथ उठा दिया। हालांकि, इस पूरे मामले में सोनाली ने बाद में सफाई भी दी है।

इस मामले में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर भाजपा नेता पर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा है कि देखिये कैसे अधिकारी को जानवरों की तरह पीट रहीं हैं हिसार भाजपा की नेत्री।

 

सोनाली फोगाट व अधिकारी का इस मामले में ये कहना है -

बता दें कि सोनाली फोगाट का कहना है कि वे बालसमंद मंडी में सेक्रेटरी और अन्य लोगों के साथ आई थी। यहां मैं और सेक्रेटरी शेड लगने की जगह का निरीक्षण करने लगे। आरोप है कि तभी सेक्रेटरी ने कहा कि एक कमलेश ढांडा है, एक कृष्णा गहलावत है और एक आप हैं।

इसके आगे उसने कहा कि सारा दिन धूप में घूमते रहते हो। इतनी सुंदर-सुंदर औरतें हैं, आपको घर में रहना चाहिए। आप लोगों को क्या चाहिए। उसके इतना कहने पर मैंने उसे कहा कि आपको शर्म नहीं आती। इस तरह की बात करते हो। इस पर सोनाली फोगाट ने पहले सेक्रेटरी सुल्तान सिंह को थप्पड़ मारे, फिर चप्पल से पीटा। 

इस मामले में सुल्तान सिंह का आरोप है कि सोनाली को शक है कि बीते विधानसभा चुनाव में मैंने उनके खिलाफ चुनाव प्रचार किया था। इसके चलते ही मारपीट की है। 

टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट हरियाणा में कुलदीप बिश्नोई से चुनाव हारी हैं-

टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने 2019 में हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि वे हार गई थी। सोनाली फोगाट टिकटॉक पर काफी मशहूर हैं।

वे आए-दिन अपने वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट करती रहती हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। सोनाली के वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद भी करते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिकटॉक पर उनके लाखों फॉलोअर हैं।

 

 

टॅग्स :सोनाली फोगाटटिक टोकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणारणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो