लाइव न्यूज़ :

लाइव टीवी पर बोले BJP नेता, बगैर गूगल के बताएं कितने अनुच्छेद हैं संविधान में?, कांग्रेस नेता नहीं दे पाएं जवाब, वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 20, 2019 13:02 IST

लाइव डिबेट के वीडियो को गौरव भाटिया ने भी शेयर किया है। गौरव भाटिया ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''जब बात संविधान की हो तो, बात फिर सिर्फ संविधान की हो।''

Open in App
ठळक मुद्देलाइव टीवी डिबेट में चर्चा का मुद्दा नागरिकता (संशोधित) कानून (CAA) और एनआरसी था। लाइव टीवी डिबेट का यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है।

नागरिकता संशोधित कानून को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सड़त कर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 12 दिसंबर को नागरिकता संशोधन बिल पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ यह कानून बना। इसके बाद से न्यूज चैनलों पर भी इसको लेकर पक्ष और विपक्ष के नेताओं का लाइव डिबेट करवाया जा रहा है। इसी लाइव डिबेट का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया और कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता के बीच डिबेट हो रहा था। डिबेट एबीपी न्यूज चैनले पर हो रहा था। डिबेट में गौरव भाटिया ने कहा, ''कांग्रेस के नेता मेरे भाई, जो बार-बार संविधान की बात कर रहे हैं, जब मेरी बारी पूरी हो जाए तो बगैर गूगल के बता दें संविधान में कितने अनुच्छेद और कितने भाग हैं? तो मैं मान जाऊं।'' 

गौरव भाटिया के इस सवाल पर रोहन गुप्ता, ये जवाब तो नहीं देते हैं कि संविधान में कितने अनुच्छेद और कितने भाग हैं, लेकिन वह सामने से कहते हैं कि वह क्यों बताएं, आप बताइए और आप बोलिए। 

किस मामले पर गौरव भाटिया ने गूगल वाला पूछा सवाल 

डिबेट में चर्चा के दौरान कांग्रेसी नेता रोहन गुप्ता ने कहा, 'ये लोग (मोदी सरकार और भाजपाई) संविधान के दुश्मन हैं। कहीं न कहीं ये हिंदू मुस्लिम पर ले कर जा रहे हैं। ये बात संविधान की है, इसलिए हम उस पर आंच नहीं आने देंगे। देश में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है, इन्होंने भारत को बेचने का संकल्प लिया है, पर हमने उसे बचाने का संकल्प लिया है।' इसी मामले पर गौरव भाटिया ने संविधान के अनुच्छेद और कितने भाग वाले सवाल पूछे थे। 

लाइव डिबेट के वीडियो को गौरव भाटिया ने भी शेयर किया है। गौरव भाटिया ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''जब बात संविधान की हो तो, बात फिर सिर्फ संविधान की हो। संविधान की बात करने वाले कांग्रेस नेता से जब पूछा, बगैर गूगल के बता दें कितने अनुच्छेद हैं संविधान में? तो कांग्रेस नेता की बोलती बंद हो गई।''

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसवायरल कंटेंटवायरल वीडियोनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो