लाइव न्यूज़ :

बिहार में वीआईपी हाजत, शराब के नशे में पकडे़ गए लोगों को होटलों जैसी मिलेगी सुविधा, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: October 9, 2022 14:07 IST

बिहार के समस्तीपुर में इस नए वीआईपी हाजत का उद्घाटन उत्पाद अधीक्षक एसके चौधरी ने किया है। मुख्यालय के निर्देश पर प्रत्येक जिले को वीआईपी हाजत बनाना है।

Open in App
ठळक मुद्देशराब पीते पकड़े गए किसी व्यक्ति को 24 घंटा कस्टडी में रखा जाएगा।वीआईपी हाजत बनाने का आदेश प्राप्त हुआ है। खिड़की और दरवाजे पर चमचमाता पर्दा लगा हुआ है।

पटनाः हाजत का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छे की पसीना छूटने लगती है। लेकिन वही हाजत लग्जरी होटल की तरह हो तो कहना ही क्या। बिहार में अब वीआईपी हाजत बनाया गया है। जिसमें, बेड लगा है और एसी का भी मजा मिलेगा। यही नही बैठने के लिए चार-चार सोफा है।

नाश्ते और खाने के लिए सेंटर टेबल है। इस स्पेशल हाजत में शराब के नशे में पकडे़ गये वीआईपी लोगों को होटलों जैसी सुविधा मिलेगी। वीआईपी में अधिकारी, जनप्रतिनिधि या फिर प्रतिष्ठित लोग हैं। उत्पाद विभाग के इस वीआईपी हाजत में होटलों जैसी सुख सुविधाएं मौजूद हैं। अभी समस्तीपुर में इस नए वीआईपी हाजत का उद्घाटन उत्पाद अधीक्षक एसके चौधरी ने किया है।

खिड़की और दरवाजे पर चमचमाता पर्दा लगा हुआ है। पंखा, टाइल्स, मार्बल की तो पूछिए ही मत। वॉशरूम भी एकदम चकाचक। इसकी बस एक ही शर्त है कि आपको वीआईपी शराबी होना है। मतलब की रुतबे वाला पियक्कड़। हर शराबी के नसीब में ये वीआईपी हाजत नहीं आनेवाला। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इसका निर्माण मुख्यालय के आदेश पर किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मी, जनप्रतिनिधि या समाज के संभ्रांत व्यक्ति अगर शराब पीते पकड़े जाते हैं, तो उन्हें वीआईपी हाजत में रखा जायेगा। इसका निर्माण खास तौर पर उनकी जीवन शैली को देखकर किया गया है। उत्पाद अधीक्षक एसके चौधरी ने कहा कि वीवीआइपी हाजत का निर्माण केवल समस्तीपुर में नहीं हुआ है।

मुख्यालय के निर्देश पर प्रत्येक जिले को वीआईपी हाजत बनाना है। शराब पीते पकड़े गये किसी व्यक्ति को 24 घंटा हमलोग अपनी कस्टडी में रखते हैं, उसके लिए वीआईपी हाजत बनाने का आदेश प्राप्त हुआ है। जिसके तहत हमलोगों ने वीआईपी हाजत बनाए हैं।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो