लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: बिहार में पोस्टर वार के बाद कार्टून वार शुरू, भाजपा और जदयू में तकरार, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 27, 2023 11:31 IST

Bihar Politics News: जदयू नेता नीरज कुमार ने भाजपा के वार पर आज फिर से पलटवार किया है। नीरज कुमार ने ट्वीट कर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। 

Open in App
ठळक मुद्देनीरज कुमार ने सावरकर और नाथूराम गोडसे का नाम लेते हुए भाजपा पर पलटवार किया है।आगाज आपने किया अंजाम तक हम ले जाएंगे, फैसला आप करें, हिम्मत है तो नकारो।नीरज जी जदयू के सियासी भोंपू हैं जिसको जब मर्जी में आता है तब बजा दिया जाता है।

Bihar Politics News: बिहार में पोस्टर वार के बाद इन दिनों कार्टून वार शुरू हो गया है। एक तरफ सत्तारूढ़ दल जदयू तो दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जदयू नेता नीरज कुमार ने भाजपा के वार पर आज फिर से पलटवार किया है। नीरज कुमार ने ट्वीट कर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। 

जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार ने सावरकर और नाथूराम गोडसे का नाम लेते हुए भाजपा पर पलटवार किया है। नीरज कुमार ने नाथूराम गोडसे की पत्रिका 'अग्रणी' का हवाला देकर वीर सावरकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'आगाज आपने किया अंजाम तक हम ले जाएंगे, फैसला आप करें, हिम्मत है तो नकारो।

उन्होंने लिखा कि नाथूराम गोडसे द्वारा संपादित पत्रिका अग्रणी में लिखा गया है कि वित्त पोषक-सावरकर (अंग्रेज से माफी मांगने वाला) ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, राज गोपालाचारी, पंडित नेहरू आदि को रावण बताया था। वहीं, नीरज कुमार के इस ट्वीट का जवाब देते हुए भाजपा के तरफ से कहा गया कि नीरज जी जदयू के सियासी भोंपू हैं जिसको जब मर्जी में आता है तब बजा दिया जाता है।

आपको मालूम होना चाहिए की आजादी से पहले का इतिहास कांग्रेस पार्टी ने अपने अनुकूल लिखवाया था। आपको तो यह बताना चाहिए सीएम नीतीश कुमार को आपने मानव बम क्यों बना दिया। बता दें कि इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि आप राज्य के गृहमंत्री हैं, आपके नेता आपको आतंकवादी घोषित करने में लगे हैं।

अगर आप में हिम्मत है तो आप कार्रवाई करके दिखाइए। सम्राट चौधरी के इस कार्टून वार के बाद जदयू ने भी मोर्चा खोल दिया और और एक वीडियो जारी किया था, जिसमें पीएम मोदी को रावण के तौर पर दिखाया गया था।

वीडियो जारी करने के बाद जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने लिखा कि 2024 का राजनीतिक टाइम बम फिट हो चुका है। समय का इंतजार कीजिए। इस कार्टून वार के बाद एक बार फिर जदयू प्रवक्ता ने एक और पोस्ट साझा कर भाजपा पर तीखा प्रहार किया है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो