लाइव न्यूज़ :

Bihar Police: पटना पुलिस की डायल 112 वैन में लाखों का सामान, रात में सामान चोरी करते पकड़े गए, चेहरा छिपाते और हाथ जोड़ते दिखे पुलिसकर्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2023 14:23 IST

Bihar Police: डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और टीम के पुलिसकर्मी भी मॉल का समान उठाकर अपनी जिप्सी में रखने लगे, लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपिकअप से कुछ लोग पहुंचे और मॉल का समान अपनी गाड़ी में रखने लगे।  पुलिस कभी मुंह छिपाती तो कभी हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाती दिखी।विरोध करने पर पुलिसकर्मी फरार हो गए। रामनगरी में रैपिड बाजार मॉल है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में चोरों के आतंक की कहानी से तो सभी अवगत हैं, लेकिन पुलिस भी इस प्रकार के काम में संलिप्त हो जाये तो क्या कहेंगे। पटना में डायल 112 की पुलिस पर समान की चोरी का आरोप लगा है। हंगामा किए जाने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी फरार हो गए। घटना पटना के राजीव नगर इलाके की है।

पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि देर रात मॉल का समान दूसरे जगह शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान पिकअप से कुछ लोग पहुंचे और मॉल का समान अपनी गाड़ी में रखने लगे। इस बीच डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और टीम के पुलिसकर्मी भी मॉल का समान उठाकर अपनी जिप्सी में रखने लगे, लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर पकड़ लिया।

गाड़ी की तलाशी ली गई तो कई सामान मिले। जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो पुलिस कभी मुंह छिपाती तो कभी हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाती दिखी। इसकी पूरी जानकारी राजीवनगर थाना की पुलिस को दी गई, जिसका विरोध करने पर पुलिसकर्मी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि रामनगरी में रैपिड बाजार मॉल है।

मॉल मालिक के अनुसार बंद मॉल से रात के 10:30 बजे डायल 112 की पुलिस सामान लेकर निकली। पता चलने पर उनकी गाड़ी का पीछा किया। इस पर वे तेजी से भागने लगे, लेकिन किसी तरह लोगों ने रोक लिया। कुछ देर तक सड़क पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा चला। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। 'पुलिस चोर है' नारे लगाए। गाड़ी की तलाशी ली गई तो कई समान मिले।

वही इस बारे में जब कार्ट की टीम से पूछा गया तो पुलिस कभी मुंह छुपाती तो कभी हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाती रही। फिर राजीव नगर पुलिस सभी लोगों को थाने ले गई। राजीव नगर थाना के थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि मामला मकान मालिक और रेंटर के बीच का है। दोनों के बीच रेंट के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।

सामान निकालने को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों से आवेदन ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, लोगों ने डायल 112 की पुलिस पर सामान चुराने का आरोप पर लगाया है। चोरी के आरोप की जांच की जा रही है। जांच में अगर पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जबकि एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि प्रथम दृष्टया चोरी करने की बात गलत है। मामले में मकान मालिक और किरायेदार के बीच विवाद की बात बताई जा रही है। समान भी मकान मालिक द्वारा दिए जाने की बात बताई गई है। पूरी घटना की वास्तविक परिस्थितियों के विषय में डीएसपी एंड ऑर्डर को जांच करने के लिया गया है।

टॅग्स :पटनाBihar Policeनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो