लाइव न्यूज़ :

पटना में गगा किनारे छात्रों का रोज लग रहा जमावड़ा, तस्वीरें हुई वायरल, वजह जानकर आप भी कहेंगे- वाह!

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2022 14:34 IST

बिहार की राजधानी पटना में गंगा किनारे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसमें छात्र हाथ में किताबें लेकर पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपटना में गंगा किनारे बैठकर प्रतयोगिता परीक्षाओं की तैयारी करते छात्रों की तस्वीर वायरल हुई।कोरोना काल के बाद से ही गंगा के किनारे इस तरह बड़ी संख्या में छात्र कर दिन में पढ़ाई कर रहे हैं।पटना के इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर कालीघाट तक गंगा नदी के किनारे ऐसे नजारे देखे जा सकते हैं।

पटना: बिहार में विलक्षण प्रतिभा के धनी बच्चों के द्वारा हर राज्य में अपनी योग्यता की डंका बजाये जाने की चर्चा होती रहती है. इसके लिए ये छात्र जीतोड़ मेहनत करते हैं. इसका नजारा इन दिनों बिहार की राजधानी पटना के इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर कालीघाट तक गंगा नदी के किनारे देखा जा सकता है. गंगा नदी के किनारे बैठ अपनी ही दुनिया में मशगूल ये छात्र प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. 

बताया जाता है कि राज्य के 38 जिले से अपनी किस्मत तराशने पटना आए ये छात्र बैठकर अभ्यास और ग्रुप डिस्कशन करते हैं. ना शोर-शराबा ना हो हल्ला. सब अपनी अपनी दुनिया में मग्न रहते है. यहां न मोबाइल होता है और ना ही व्हाट्सएप होता है, ना फेसबुक और न यूट्यूब, बस यहां जो कुछ होता है, ज्ञान का प्रसार होता है. तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है. 

वैसे इसके बारे में बताया जा रहा है यह कोई नया नजारा नहीं है. यह नजारा कोरोना काल के बाद से ही लग रहा है. छात्रों के सामने जो पुल नजर आ रहा है, वह मेरीन ड्राइव वाला पार्ट है, जो गंगा के किनारे किनारे फतुहा तक बन रहा है. गंगा के किनारे सुकून के साथ बच्चे अपनी-अपनी भविष्य को लेकर गहन चिंतन में मशगूल दिख जाते हैं. 

शायद यही कारण है कि लोग कहते मिल जाएंगे कि अगर सरकारी नौकरी एवरेस्ट पर भी हो तो बिहारी युवा इक्का-दुक्का नहीं लाखों की तादाद में पहुंच जाएंगे. यह तस्वीर इस बात की ही गवाही दे रही है।

टॅग्स :बिहार समाचारपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो