लाइव न्यूज़ :

3.27 करोड़ रुपये खर्च, बिहार में कैदी देखेंगे टीवी?, वित्त समिति ने 681 रंगीन टीवी खरीद को दी मंजूरी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2025 15:24 IST

सबसे अधिक 49 टीवी पूर्णिया केंद्रीय कारा में लगाए जाएंगे, जिस पर 23.52 लाख रुपये खर्च होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगृह विभाग की स्थायी वित्त समिति ने 681 रंगीन टीवी की खरीद को मंजूरी दे दी है।उदाकिशुनगंज उपकारा में 14 और शेरघाटी उपकारा में 12 टीवी लगाए जाएंगे।मुंगेर में 19 और भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा में 17 रंगीन टीवी की व्यवस्था होगी।

पटनाः बिहार के जेलों में कैदियों को अब टीवी दिखाने की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में कैदी जेले में टीवी का आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए नीतीश सरकार 3.27 करोड़ रुपए खर्च करने करने जा रही है। बताया जाता है कि जेलों के कैदी वार्ड अब रंगीन टीवी से लैस होंगे। गृह विभाग की स्थायी वित्त समिति ने 681 रंगीन टीवी की खरीद को मंजूरी दे दी है।

प्रत्येक टीवी की लागत 48 हजार रुपये तय की गई है और इसके लिए कुल 3.27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। खरीद प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। गृह विभाग (कारा) के संयुक्त सचिव सह निदेशक संजीव जमुआर के पत्र के अनुसार, उच्च सुरक्षा कक्ष और प्रकोष्ठ को छोड़कर सभी बंदी वार्डों में टीवी लगाए जाएंगे।

सबसे अधिक 49 टीवी पूर्णिया केंद्रीय कारा में लगाए जाएंगे, जिस पर 23.52 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा दरभंगा मंडल कारा के लिए 29 टीवी (21.12 लाख), सहरसा मंडल कारा में 29, मधुबनी में 24, जहानाबाद में 20, दाउदनगर उपकारा में 22, आरा मंडल कारा में 18, कटिहार मंडल कारा में 16, उदाकिशुनगंज उपकारा में 14 और शेरघाटी उपकारा में 12 टीवी लगाए जाएंगे।

वहीं गयाजी केंद्रीय कारा और जमुई मंडल कारा में 13-13, मुंगेर में 19 और भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा में 17 रंगीन टीवी की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही गृह विभाग ने जेलों की साफ-सफाई के लिए 105 हाई प्रेशर जेट क्लीनर मशीनों की खरीद की भी स्वीकृति दी है। 59 जेलों के लिए इन मशीनों पर 1.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रत्येक मशीन की लागत 1.20 लाख रुपये तय की गई है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो