लाइव न्यूज़ :

बिहार: दुनिया के सबसे बड़े मंदिर के निर्माण में मुस्लिम परिवार ने दान की 2.5 करोड़ रुपये की जमीन

By रुस्तम राणा | Updated: March 22, 2022 14:13 IST

मंदिर की ऊंचाई 270 फीट होगी जो दुनिया का सबसे ऊंचाई वाला मंदिर होगा। जबकि लंबाई 1080 फीट होगी और चौड़ाई 540 फीट होगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिजनेसमैन इश्तियाक अहमद खान ने मंदिर निर्माण के लिए दी अपने करोड़ों की जमीनकहा- मैं समझता हूं कि यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं मंदिर निर्माण में कुछ योगदान दे सकूं

पटना: देश में सांप्रदायिक सौहार्द की एक बड़ी मिसाल का उदाहरण सामने आया है। बिहार के एक मुस्लिम परिवार ने दुनिया के सबसे बड़े मंदिर के निर्माण के लिए अपनी 2.5 करोड़ रुपये की जमीन को दान में दिया है। यह मंदिर राज्य के पूर्वी चंपारण जिले के कैथवलिया इलाके में बनने वाला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर होगा, जिसे विराट रामायण मंदिर के नाम से जाना जा रहा है।

यहां के बिजनेसमैन इश्तियाक अहमद खान ने विराट रामायण मंदिर के नाम से अपनी जमीन दान में दी है, जिसकी बाजार में कीमत 2.5 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। इस पर अहमद खान ने कहा, गांव में जो जमीन है वह अधिकांश मेरे परिवार की है। उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं मंदिर निर्माण में कुछ योगदान दे सकूं। यही मेरे परिवार की परंपरा है।

वहीं पटना स्थित महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुनाल ने बताया कि इश्तियाक अहमद खान ने मंदिर के लिए जमीन दान दी है। वह पूर्वी चंपारण के कारोबारी हैं, जो गुवाहाटी में अपना कारोबार चलाते हैं। उन्होंने कहा, पहले भी खान और उसके परिवार की ओर से मंदिर निर्माण के लिए मदद की गई है।

उन्होंने कहा कि खान ने मेन रोड में भी सब्सडाइज्ड रेड में अपनी जमीन दी है। उनसे प्रेरणा लेकर लोग अपनी भी जमीन मंदिर के लिए दे रहे हैं। उन्होंने कहा, खान और उसके परिवार ने सांप्रदायिक सौहार्द का एक बड़ा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि बिना मुस्लिम समाज के यह इस प्रोजेक्ट को पूरा कर पाना कठिन होगा। 

मंदिर के बारे में बताते हुए आचार्य किशोर कुनाल ने कहा, यह मंदिर 125 एकड़ में बनने जा रहा है जो दुनिया के सबसे लंबे और बड़े मंदिरों में से एक होगा। अब तक 100 एकड़ जमीन विराट रामायण मंदिर के लिए दान दी गई है। मंदिर की ऊंचाई 270 फीट होगी जो दुनिया का सबसे ऊंचाई वाला मंदिर होगा। जबकि लंबाई 1080 फीट होगी और चौड़ाई 540 फीट होगी।

टॅग्स :बिहारराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो