लाइव न्यूज़ :

बिहार: कैमूर जिला निवासी सरकारी अस्पताल में कराने गया था हाइड्रोसील का ऑपरेशन, आरोप-डॉक्टरों द्वारा गलती से नसबंदी करने पर मचा हंगामा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 16, 2023 17:19 IST

आपको बता दें कि स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के इस लापरवाही से पूरा परिवार परेशान हैं और परिवार के लोग अब चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी में हैं। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल ने विभागीय जांच की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कैमूर जिला में सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही हुई है।आरोप है कि यहां के डॉक्टरों ने हाइड्रोसील के ऑपरेशन की जगह युनक की नसबंदी कर दी है। ऐसे में युवक का आरोप है कि अब वह दुल्हा भी बन पाएगा कि नहीं, उसे इस बात की चिंता है।

पटना:बिहार का स्वास्थ्य विभाग आए दिन अपने कारनामों के कारण सुर्खियां बटोरता रहता है। ताजा मामला कैमूर जिले के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया है, जहां डॉक्टरों की घोर लापरवाही के कारण अब युवक कभी दूल्हा नहीं बन सकेगा। 

इस बात की जानकारी मिलने के बाद युवक और उसके परिजनों में हड़कंप मच गया है। यह बात जब मरीज को पता चली तो उसके पैर तले जमीन ही खिसक गई। उसका दूल्हा बनने का अरमान धरा का धरा रह गया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार चैनपुर के जगरिया गांव निवासी रामदहीन सिंह यादव का बेटा मनका यादव हाइड्रोसील का आकार बढ़ने से काफी परेशान था। गांव की आशा कार्यकर्ता के सुझाव पर मनका यादव हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने के लिए चैनपुर अस्पताल में भर्ती हुआ था। 

निर्धारित समय पर डॉक्टर मनका यादव को ऑपरेशन थियेटर में ले तो गए, लेकिन हाइड्रोसील का ऑपरेशन करने के बदले युवक की नसबंदी कर दी। जब इस बात की जानकारी मनका यादव और उसके परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि उसकी अभी शादी भी नहीं हुई है। 

डॉक्टर ने कहा- नसबंदी का हो गया है ऑपरेशन, पैसा है तो हाइड्रोसील का इलाज प्राइवेट अस्पताल में करा लें

युवक का कहना है कि अब उसकी शादी कैसे होगी और वह कैसे दूल्हा बनेगा? पीड़ित ने बताया कि ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि नसबंदी का ऑपरेशन कर दिए हैं। हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने के लिए किसी प्राइवेट अस्पताल में पैसा है तो लेकर जाओ। इतना सुनते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया था। 

मामले में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों का क्या है कहना

स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के इस लापरवाही से पूरा परिवार परेशान हैं और परिवार के लोग चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी में हैं। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल ने विभागीय जांच की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया गया है। 

डॉक्टरों का कहना है कि युवक को जानकारी देकर उसकी नसबंदी की गई है और आरोपों को गलत बताया है। माना जा रहा है कि इस मामले की जांच हुई तो डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। 

टॅग्स :अजब गजबबिहारडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल