लाइव न्यूज़ :

ब्यूरोक्रेसी में सामने आया गाली-गलौज का मामला, होमगार्ड आईजी विकास वैभव ने ट्वीट कर कहा-डीजी शोभा अहोतकर देती हैं गाली, यहां पढ़े

By एस पी सिन्हा | Updated: February 9, 2023 17:23 IST

आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज की डीजी शोभा अहोतकर पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया।

Open in App
ठळक मुद्देआईजी विकास वैभव ने बजाप्ता ट्वीट कर दर्द बयां किया है। ट्वीट का स्क्रीन शॉट ले लिया और वायरल कर दिया। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के द्वारा गाली देने का मामला सामने आया है।

पटनाः बिहार के ब्यूरोक्रेसी में इअ दिनों गाली-गलौज का मामला धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। अभी कुछ दिनों पहले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पाठक के गाली देने के वीडियो का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब बिहार कैडर के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के द्वारा गाली देने का मामला सामने आया है।

तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी व होमगार्ड के आईजी विकास वैभव के एक ट्वीट ने खलबली मचा दी है। रात 1:43 के करीब उन्हें विकास वैभव ने ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया, जिससे हड़कंप मच गया है। आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज की डीजी शोभा अहोतकर पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया।

अपना दर्द साझा करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह से बेहतर काम करने के बाद भी उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। उनके ट्वीट के मुताबिक वह इन दिनों डीजी मैडम से काफी परेशान हैं। आईजी विकास वैभव ने बजाप्ता ट्वीट कर दर्द बयां किया है। हालांकि कुछ समय के बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट किया।

लेकिन इसी दौरान किसी ने ट्वीट का स्क्रीन शॉट ले लिया और वायरल कर दिया। विकास वैभव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ''आईजी होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज का दायित्व दिनांक 18 अक्टूबर 2022 को दिया गया था और तब से सभी नौ दायित्वों के निर्वहन हेतु हर संभव प्रयास कर रहा हूं। प्रतिदिन तब से अनावश्यक डीजी मैडम के मुख से गालियां ही सुन रहा हूं।

परंतु यात्री मन आज वास्तव में वास्तव में द्रवित है।'' वहीं, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, ""यात्री मन व्याकुल है ! बंधनों से मुक्त होना चाहता है ! परिस्थितियाँ अवरोध उत्पन्न करती प्रतीत भले हो रहीं हों परंतु #यात्री_मन यह भी जानता है कि #यात्री_मन को कोई बांध नहीं सकता है ! जो निर्धारित है वह स्वयं अपना मार्ग प्रशस्त करेगा ! शेष सब माया ही है परंतु कर्म महत्वपूर्ण है!" 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो