लाइव न्यूज़ :

बिहार: दहेज मांगते हुए सामने आया दूल्हे का वीडियो, सोशल मीडिया पर यूजर्स का फूटा गुस्सा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 8, 2022 16:37 IST

देश में दहेज मांगना अपराध है। मगर आज भी देश में दहेज लेने और देने की प्रथा रुकी नहीं है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जोकि बिहार से है। इस वीडियो में वर खुलेआम ये कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि जब तक उसकी मांग पूरी नहीं की जाएगी तो शादी नहीं करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जोकि बिहार से है।इस वीडियो में वर खुलेआम ये कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि जब तक उसकी मांग पूरी नहीं की जाएगी तो शादी नहीं करेगा।

पटना: देश में दहेज मांगना अपराध है। ऐसे में किसी को भी दहेज मांगने के जुर्म में सजा हो सकती है। हालांकि, आज भी देश में दहेज लेने और देने की प्रथा रुकी नहीं है। ऐसे में कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां लड़के पक्ष वाले शादी से पहले दहेज मांगते हैं। यही नहीं, दहेज के ज्यादातर मामले आज भी पुलिस को बताए नहीं जाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बिहार के चपलपुर गांव का है।

इस वीडियो में वर खुलेआम ये कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि जब तक उसकी मांग पूरी नहीं की जाएगी तो शादी नहीं करेगा। वीडियो में वर के बगल में दुल्हन भी नजर आ रही है, जबकि वर कह रहा है कि अभी तक हमको कैश नहीं मिला है। सामान सब गच्छा हुआ था वो नहीं मिला है। एक चेन गच्छा हुआ था वो भी नहीं मिला है। तो किस आधार पर हम शादी करें? वर आगे ये भी बताता है कि उसकी खुद की सरकारी नौकरी है, जबकि उसके पिताजी मास्टर हैं।

इसके बाद वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति ने जब वर से कहा कि दहेज लेना और देना दोनों कानूनी तौर पर गलत है तो इसपर भी वर का जवाब आया। वर ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उसने आगे कहा, "कौन कहता है कि दहेज नहीं चलता है। हमें नहीं मिला, इसलिए आपको पता चल गया। अगर यही मिल गया होता तो आपको पता नहीं चलता।" वर आगे ये भी कहता है कि जो भी तय हुआ है वो अभी होगा। अगर अभी कुछ नहीं हुआ तो शादी नहीं होगी और हम बारात लेकर वापस चले जाएंगे।

साथ ही, वर ने ये भी कहा कि अगर ऐसा ही बता था तो अपनी औकात वाले के साथ सोचते। सरकारी नौकरी वाले के साथ क्यों किया? बता दें कि ये वीडियो सामने आने के बाद हर कोई इसी बात पर चर्चा कर रहा है कि भले ही कागज पर दहेज एक अपराध है, लेकिन इससे लोगों की सोच नहीं बदली है। यही कारण है कि आज भी कई लोग दहेज की मांग करते हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद लगातार लड़के वालों को गलत बता रहे हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO