लाइव न्यूज़ :

पियक्कड़ सम्मेलन बुलाएंगे JDU के पूर्व विधायक और सीएम नीतीश कुमार के चहेते श्याम बहादुर सिंह, वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: January 18, 2022 19:52 IST

श्याम बहादुर सिंह ने कहा की उनका काम है शराबबंदी में ढील देने की मांग करना. लेकिन देना और नहीं देना सरकार का काम है.

Open in App
ठळक मुद्देहम पियक्कड़ सम्मेलन कराने जा रहे हैं.मुख्यमंत्री जी से हाथ जोड़ कर आग्रह करेंगे कि थोड़ा ढीला करें.गरीब आदमी विदेशी कहां से पीयेगा? उसके लिए देशी का इंतजाम होना चाहिये. 

पटनाः बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है. इधर जदयू के पूर्व विधायक व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते श्याम बहादुर सिंह ने शराबबंदी में ढील देने की मांग की है.

 

पूर्व विधायक ने कहा की इस मामले को लेकर वे सीवान के गांधी मैदान में पियक्कड़ सम्मेलन कराएंगे. जिसमें पीने वाले और नहीं पीने भी शामिल होंगे. वहां जुटने वाले पियक्कड़ों के लिए सारा इंतजाम होगा. इयर-बीयर से लेकर देशी और विदेशी सब. श्याम बहादुर सिंह ने कहा की उनका काम है शराबबंदी में ढील देने की मांग करना. लेकिन देना और नहीं देना सरकार का काम है.

उन्होंने ऐलान किया कि “हम पियक्कड़ सम्मेलन कराने जा रहे हैं. गांधी मैदान में. थोड़ी ठंड कम हम जो जाये तब बुलायेंगे. लोगों को बुलायेंगे और जो लोग कहेंगे वह पिलायेंगे. बहुत सारा ब्रांड है. पूंजी के हिसाब से जो ठीक बैठेगा, वह लोगों को पिलायेंगे. पियक्कड़ सम्मेलन में लोगों से पूछेंगे कि पीने वाले कितने हैं औऱ न पीने वाले कितने लोग हैं.”

उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री जी से हाथ जोड़ कर आग्रह करेंगे कि थोड़ा ढीला करें. वैसे भी दारू कभी बंद हुआ है? कभी बंद नहीं हुआ है. लेकिन होम सर्विस नहीं सेल्फ सर्विस वाला व्यवस्था होना चाहिये. श्याम बहादुर बोले-इयर बीयर सब लोगों को मिलना चाहिये. विदेशी नहीं देशी भी खुलना चाहिये. गरीब आदमी विदेशी कहां से पीयेगा? उसके लिए देशी का इंतजाम होना चाहिये. 

श्याम बहादुर सिंह से यह पूछे जाने पर कि नीतीश जी तो कह रहे हैं कि शराब चालू नहीं करेंगे. उन्होंने कहा- "कोर्ट से ऊपर बाडन का(कोर्ट से ऊपर हैं क्या). सब जज लोग पी रहे हैं. मुख्यमंत्री जी मेरी बात नहीं मानेंगे तो फरिया लिया जायेगा. लोगों ने पूछा क्या सरकार गिर जायेगी? श्याम बहादुर सिंह बोले-वोटिंग होगा. शराब में ढील तो देना ही पड़ेगा.

इसके लिए ही तो वे पियक्कड़ सम्मेलन कराने जा रहे हैं. यहां बता दें कि सीवान जिले की बडहरिया विधानसभा से जदयू के विधायक रहे श्याम बहादुर सिंह भले ही चुनाव हारने के कारण अब विधायक नहीं हैं. लेकिन चर्चे में वो आज भी रहते हैं. अपनी कमर हिलाकर डांस करने के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले श्याम बहादुर सिंह का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें पूर्व विधायक शराबबंदी कानून में नरमी बरतने की वकालत कर रहे हैं. वह लोगों को बता रहे हैं कि अदालत भी सरकार को कह रही है.

टॅग्स :बिहारजेडीयूनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो