लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव 2020: NDA हुआ आगे तो रवीश कुमार के दिल की कौन सी बात जुबान पर आ गई! ट्विटर पर हुए ट्रेंड

By विनीत कुमार | Updated: November 10, 2020 14:40 IST

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में एनडीए बहुमत के पार नजर आ रहा है। हालांकि, पहले महागठबंधन आगे था। चुनावी नतीजों के दिन रवीश कुमार भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार चुनाव के नतीजों के दिन पत्रकार रवीश कुमार भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगेकई यूजर्स रवीश कुमार की तस्वीरों को शेयर कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं

बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद एनडीए ने बाउंसबैक किया है और अब बहुमत पार हो गई है। वहीं, महागठबंधन ने भी 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त कायम रखी है। ऐसे में सरकार किसकी बनेगी, इसे लेकर अभी पेंच फंसा हुई है।

बिहार चुनाव के बाद आए कई एग्जिट पोल में महागठबंधन के सत्ता में आने की उम्मीद जताई गई थी। बहरहाल, 10 नवंबर को जैसे-जैसे चुनावी नतीजों के रुझान आने शुरू हुए महागठबंधन ने बहुमत की ओर कदम बढ़ाया, पत्रकार रवीश कुमार भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। रवीश कुमार के चुनावी रिजल्ट के दिन के कवरेज के कई क्लिप और तस्वीरें ट्विटर पर वायरल हुईं और इसे लेकर लोग अपने-अपने हिसाब से व्याख्या करने लगे। 

रवीश कुमार के भाई भी इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं और इसे लेकर भी कई लोगों ने तरह-तरह की बातें कही। रवीश कुमार के भाई ब्रजेश कुमार पांडे गोविंदगज विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में है। एनडीए के रुझानों में बहुमत पार पहुंचने को लेकर 'नरेंद्र मोदी फैन' नाम के ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया...ये रवीश कुमार की ताजा तस्वीर है।

वहीं, प्रवीण चौहान नाम के भी यूजर ने दो अलग-अलग तस्वीरें ट्वीट की। इसमें एक तस्वीर में रवीश मुस्कुराते हुए नजर आए। बताया गया कि ये तस्वीर सुबह 9 बजे से पहले की है। जबकि दूसरी तस्वीर 10 बजे के बाद की है। हालांकि, देखने के बाद पत चल जाता है ये तस्वीर दो अलग-अलग दिनों की है और इसे केवल रवीश को ट्रोल करने के लिए लगाया गया।

एक यूजर ने रवीश के कार्यक्रम के छोटे से हिस्से को काट कर ट्वीट किया। इसमें लिखा गया कि रवीश कुमार बिहार में बीजेपी की जीत से उदास है। हालांकि, जिस क्लिप को शेयर किया गया है, उसमें रवीश का आधा वाक्य ही शामिल किया गया है।

बता दें कि रवीश कुमार पर हमेशा से एक खास धड़े से ट्विटर के जरिए हमले किए जाते रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी कार्यशैली और कार्यक्रमों को लेकर पहले भी कई मीम्स और फर्जी खबरें तक चलती रही हैं।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'