लाइव न्यूज़ :

बिहारः भगवान महावीर की जगह भगवान बुद्ध की तस्वीर लगाकर विवादों के घेरे में शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2023 17:22 IST

प्रो चंद्रशेखर ने भगवान महावीर जयंती पर मंगलवार को ट्वीट कर लिखा-' समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को भगवान महावीर जयंती की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।' 

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा मंत्री अब महावीर जयंती के अवसर पर किये गए ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गये हैं।शिक्षा मंत्री महोदय को भगवान बुद्ध और भगवान महावीर में अंतर नहीं पता।अब ऊपरवाला ही बचा सकता है, बिहार की शिक्षा को।

पटनाः बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर का विवादों से नाता नही टूट पा रहा है। रामचरित मानस पर दिए गये बयान के बाद चर्चा में आए शिक्षा मंत्री अब महावीर जयंती के अवसर पर किये गए ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गये हैं।

दरअसल, प्रो. चंद्रशेखर ने भगवान महावीर जयंती पर मंगलवार को ट्वीट कर लिखा-' समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को भगवान महावीर जयंती की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।'  यह लिखते हुए उन्होंने जो फोटो भगवान महावीर का लगाया वह शरीर पर चादर की वजह से भगवान महावीर नहीं बल्कि भगवान बुद्ध का लग रहा है। भगवान महावीर तो दिगंबर थे। यानी उन्होंने वस्त्र त्याग दिया था।

इसके बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा-'बिहार से होकर भी भगवान महावीर और भगवान बुद्ध का अंतर नहीं पता बेहद दुखद!' वहीं, संसार जैन ने लिखा- 'जिस बिहार में भगवान महावीर का जन्म हुआ और मोक्ष हुआ, वहां के शिक्षा मंत्री महोदय को भगवान बुद्ध और भगवान महावीर में अंतर नहीं पता, श्रीमान कृपया चित्र को सही करें।'

सोनू कुमार ने लिखा- 'आपको शिक्षा मंत्री कौन बना दिया, जिस शिक्षा मंत्री को ये पता नहीं कि भगवान महावीर जयंती है कि भगवान बुद्ध है अब ऊपरवाला ही बचा सकता है, बिहार की शिक्षा को।' भगवान महावीर की मूर्ति पर रुद्राक्ष आदि भी नहीं दिखते। लेकिन शिक्षा मंत्री जो फोटो महावीर जयंती पर ट्वीट किया है उसमें हाथों में रुद्राक्ष या कोई आभूषण दिख रहा है।

गौर से आप देखें तो एक निशान बुद्ध से अलग है और बताता है कि ये महावीर हो सकते हैं! वह निशान छाती पर है। भगवान महावीर की छाती पर श्रीवत्स का अंकन पाया जाता है। यह शुरुआत कुछ मूर्तियों को छोड़ दें तो आपको दिखेगा। लेकिन बुद्ध के शरीर पर कपड़ा नहीं देखा जाता! इसलिए कुल मिलाकर यह फोटो विवादास्पद है!

महावीर जयंती के अवसर पर बुद्ध और महावीर दोनों की मिश्रित फोटो लगाना भी भ्रम फैलाने जैसा है। यह इतिहास के साथ खिलवाड़ की तरह है! उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री के एक ट्वीट पर पांच दिन पहले भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि 'शिक्षामंत्री जी तेल चित्र नहीं तैल चित्र होता है। प्रो. चंद्रशेखर शिक्षा विभाग का तेल मत निकालिए।' शिक्षा मंत्री का वह ट्वीट अब नहीं दिख रहा।

टॅग्स :बिहारमहावीर जयंतीतेजस्वी यादवनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा