लाइव न्यूज़ :

"काहे बड़ा झूठ बोलत ए मंत्री जी, बानी जा छोट-छोटे लईके, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर गाना हो रहा वायरल 

By एस पी सिन्हा | Updated: February 27, 2023 18:44 IST

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर जी हमरा तोहरा पर भरोसा नईखे। नौकरी की आस लगाए शिक्षक अभ्यर्थियों के सब्र का बांध एक बार फिर टूटने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार से गुहार भी लगाई सड़क पर प्रदर्शन भी किया।24 फरवरी को कैबिनेट की बैठक में शिक्षक नियुक्ति नियमावली जारी कर दी जाएगी।अगले कैबिनेट में शिक्षक बहाली को लेकर प्रस्ताव आ जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं है।

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही युवाओं को उम्मीद की आस जगी थी कि अब जल्द ही उन्हें नौकरी मिलेगी। लेकिन अब नौकरी की आस लगाए शिक्षक अभ्यर्थियों के सब्र का बांध एक बार फिर टूटने लगा। कई दफा उन्होंने सरकार से इसे लेकर गुहार भी लगाई सड़क पर प्रदर्शन भी किया।

लेकिन मिली नौकरी की जगह सिर्फ पुलिसिया डंडे। इन सभी दर्द को समेट कर एक महिला ने गाना सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो देखते ही देखते वायरल होने लगा। इसमें वह कह रही है कि शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर जी हमरा तोहरा पर भरोसा नईखे।

पूरे गाने का लाइन कुछ इस प्रकार है "काहे बड़ा झूठ बोलत ए मंत्री जी, बानी जा छोट-छोटे लईके.. शिक्षा मंत्री जी हमरा तोहरा पर भरोसा अब नईखे, नईखे, नईखे… मंत्री जी के बात होला गोल गोल, अभ्यर्थी… अब त बहाली के जय बोल, जय बोल।

पहिला बार मंत्रिमंडल बा मिलल, एही से माथा बा हिलल..अबकी बार के चुनावे बताई, छूट जाई छाती के पीटल…लागे शिक्षा से भेंट बाड़े पहिला, पहिला.. वोट देले रही खाली महिला.. बात ना बनावअ अब गोल-गोल, कर देले बाड़अ बहाली में झोल झोल…. शिक्षा मंत्री जी, हमरा तोहरा पर भरोसा अब नईखे, नईखे, नईखे.. मंत्री जी के बात होला गोल गोल, अभ्यर्थी…अब त बहाली के जय बोल..।”

शिक्षक अभ्यर्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर यह गाना खूब वायरल हो रहा है। वहीं, इस मामले पर बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने बताया कि 4 सालों से सीटेट-बीटेट की परीक्षा पास कर दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं ले रही है।

शिक्षा मंत्री सरकार बनने के बाद से ही कह रहे हैं जल्द शिक्षक बहाली निकाली जाएगी और पूर्व में उन्होंने ट्वीट कर भी जानकारी दी कि 24 फरवरी को कैबिनेट की बैठक में शिक्षक नियुक्ति नियमावली जारी कर दी जाएगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। बता दें कि शिक्षा मंत्री यह कई बार कह चुके हैं कि अगले कैबिनेट में शिक्षक बहाली को लेकर प्रस्ताव आ जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो