लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन के साथ सुपर-30 देखना डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को पड़ा भारी, इस वजह से लोगों ने लगाई 'क्लास'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2019 16:23 IST

बिहार सरकार द्वारा ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर-30 को टैक्स फ्री किए जाने के बाद फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन ने राज्य के सुशील कुमार मोदी से मुलाकात की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 46 लाख 83 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।ऋतिक ने भी इस मुलाकात के बाद कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सुशील मोदी पर सवाल उठाए।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पटना के होटल मौर्या में ऋतिक रोशन के साथ उनकी फिल्म सुपर-30 देखी। उस वक्त वहां सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार भी मौजूद थे। फिल्म सुशील कुमार मोदी 16 जुलाई की शाम को देखी। जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गये हैं। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने सुशील मोदी के फिल्म देखने पर हमला करते हुए कहा है कि बिहार में बाढ़ से 67 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और ये अपना वक्त फिल्म देखने में बिता रहे हैं। बिहार में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई हुई है। बिहार सरकार द्वारा फिल्म सुपर-30 को टैक्स फ्री किए जाने के बाद फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन ने राज्य के सुशील कुमार मोदी से मुलाकात की थी। 

ऋतिक ने भी इस मुलाकात के बाद कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सुशील मोदी पर सवाल उठाए।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ''बिहार में भयावह बाढ़ के चलते लोग त्राहिमाम कर रहे हैं और बेशर्म उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी बीजेपी के सभी विधायकों, मंत्रियों के साथ पटना में फिल्म देख रहे हैं। पत्रकारों के पूछने पर नंगे विधायक/मंत्री कह रहे हैं बाढ़ आयी तो क्या खाना-पीना और फिल्म देखना छोड़ दे? जनता मरे तो मरे..''

एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'निशब्द:और बिहार का पूरा मंत्रिमंडल कल रात राक्षसी प्रवृति के साथ सुशील मोदी की अगुवाई में मल्टीप्लेक्स में फ्री डिनर के साथ फिल्म देख रहा था। ऊपर से मंत्री कह रहे थे।'

इस ट्वीट पर लोगों ने रिप्लाई करते हुये सुशील कुमार मोदी की आलोचना की है। लोगों का कहना है कि जब राज्य पर विपदा आई है तो नेताओं को ये सब करना शोभा नहीं देता है।

बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 46 लाख 83 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार के 12 जिलों - शिवहर, सीतामढी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार - में अब तक 67 लोगों की मौत हुई है जबकि 46 लाख 83 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीऋतिक रोशनसुपर 30बिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो