लाइव न्यूज़ :

Bihar Board 10th Result 2020: रिजल्ट जारी होने से पहले टॉपर्स की लिस्ट आ गई सामने, आखिर क्या है सच्‍चाई, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2020 13:30 IST

Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजे आज जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। कॉपियों के मूल्यांकन का काम पिछले हफ्ते खत्म हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजे आज घोषित होने की संभावना, फर्जी है वायरल टॉपर्स लिस्टकोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन की घोषणा के कारण नतीजों में इस बार हुई देरी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) से जुड़े 10वीं बोर्ड के छात्रों के रिजल्ट आने से पहले ही टॉपर्स की एक सूची तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस लिस्ट से छात्रों में भ्रम की स्थिति भी बुधवार को पैदा हो गई। हालांकि, अब ये बात सामने आई है कि ये लिस्ट पूरी तरह से फर्जी है।

दरअसल अभी नतीजे जारी नहीं किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीएसईबी, बिहार बोर्ड रिजल्ट-2020 की घोषणा बुधवार यानी आज दोपहर बाद किसी भी समय कर सकता है। 10वीं बोर्ड के छात्र लंबे समय से अपने परीक्षा नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

Bihar Board 10th Result 2020: फर्जी लिस्ट हो रही है वायरल

रिजल्ट आने से पहले सोशल मीडिया पर जो मेरिट लिस्ट वायरल है, वो पूरी तरह फर्जी है। लिस्ट में 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की सावन राज भारती को टॉपर बताया जा रहा है। इसी तरह सिमुलतला अवासीय विद्यालय के 18 छात्रों में से 17 छात्रों के मेरिट में होने की बात कही जा रही है। हालांकि हम आपको बता दें कि लिस्ट जो आपने अपने मोबाइल पर देखी होगी, उसमें से कई नाम पिछले साल के हैं। इसलिए ये तय है कि ये पूरी लिस्ट पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

Bihar Board 10th Result 2020: कहां करें रिजल्ट चेक

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2020 को देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। परीक्षा के नतीजे आने के बाद छात्र अपने नतीजे बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in, biharboardonline.bihar.gov.in, और biharboardonline.com पर जाकर देख सकेंगे। छात्र वेबसाइट्स के माध्यम से भी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 के मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि बिहार बोर्ड से 10वीं की परीक्षा के लिए करीब 15 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन इसी साल 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच किया गया था। इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में करीब 15 लाख छात्रों ने भाग लिया है।

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन की घोषणा के कारण नतीजों में देरी हुई है। बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे काफी पहले ही घोषित किये जा चुके हैं। दरअसल, लॉकडाउन के कारण कॉपियों के मूल्यांकन में देरी हो रही थी। वैसे पिछले हफ्ते के आखिर में ये जानकारी सामने आ गई थी कि मूल्यांकन का काम खत्म हो गया है। 

टॅग्स :बीएसईबी 10th रिजल्ट २०१९बिहारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो