लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के चुनावी जंग के बाद अब बिहार की बारी, तेज प्रताप यादव ने दिया नारा-तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2020 10:18 IST

बिहार चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्टर वॉर शुरू हो चुका है.

Open in App
ठळक मुद्देतेज प्रताप यादव लगातार तेजस्वी यादव को अपना अर्जुन बताते हुए आए हैं. एक दिन पहले लालू प्रसाद यादव ने भी इशारों-इशारों में नीतीश कुमार पर हमला बोला है.

इस साल दिल्ली के बाद सिर्फ बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. सभी पार्टियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. जेडीयू, लोजपा, आरजेडी ने तो दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ा. हालांकि तीनों पार्टियां खाता खोलने में नाकाम रही.

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है. वर्तमान में एनडीए सरकार का नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं. एनडीए में जेडीयू, बीजेपी, एलजेपी शामिल हैं. वहीं विपक्ष की भूमिका निभा रही आरजेडी के साथ कांग्रेस खड़ी है. इस बार मुकाबला दिलचस्प होने वाला है.

रैलियों में पहले सोशल मीडिया पर जंग छिड़ चुकी है. बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज यादव ने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए ऐलान भी कर दिया है. तेज प्रताप लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं. तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा है, तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार.

वैलेंटाइंस वीक में 'रोमांटिक' हुए लालू यादव

बिहार में एक तरफ जहां राजद-जदयू के बीच पोस्टर वार छिड़ा हुआ है, जिसमें मुख्य भूमिका में लालू-नीतीश हैं, तो दूसरी ओर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने वैलेंटाइन्स वीक में रोमांटिक नजर आए. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक गाना साझा करते हुए मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए हमला बोला है. मुख्यमंत्री की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने साल 1993 में आयी बॉलीवुड फिल्म 'फिर तेरी कहानी याद आई' का गीत 'तेरे दर पर सनम चले आए...' लिखा है. 

बता दें कि इस चर्चित गाने को कुमार सानू ने अपनी आवाज दी है. लालू ने साल 1993 में आई फिल्म फिर तेरी कहानी याद आई के मशहूर गीत, तेरे दर पर सनम चले आये तू ना आया तो हम चले आये... इस गाने की कुछ पंक्तियों को अपने हिसाब से बदलकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. इस गाने के साथ उन्होंने नीतीश कुमार की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवबिहारराष्ट्रीय जनता दलनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा