लाइव न्यूज़ :

सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड जारी, जींस-टीशर्ट पर लगा प्रतिबंध, महिला शिक्षकों को भड़काऊ कपड़े पहनकर स्कूल आने से रोका, 14 बातों का रखें ख्याल...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2023 18:03 IST

पटनाः आदेश में साफ कहा गया है कि शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय आने में भड़काऊ/ ज्यादा चमकीले वस्त्रों का प्रयोग नहीं किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देदाढ़ी रखने वाले पुरुष शिक्षकों को अब क्लीन सेव में आना होगा। अगर आदेश नहीं माना गया तो कार्रवाई तय है। आदेश में शिक्षकों को 14 बातों का ख्याल रखने को कहा गया है।

पटनाः बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड जारी कर दिया है। ड्रेस कोड में जींस-टीशर्ट पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। महिला शिक्षकों को भड़काऊ कपड़े पहनकर स्कूल आने से रोका गया है। वहीं दाढ़ी रखने वाले पुरुष शिक्षकों को अब क्लीन सेव में आना होगा। अगर आदेश नहीं माना गया तो कार्रवाई तय है। 

इस आदेश में शिक्षकों को 14 बातों का ख्याल रखने को कहा गया है। जिसमें स्कूल परिसर की साफ-सफाई से लेकर शिक्षकों का ड्रेस कोड तक शामिल है। शिक्षिकाओं को भारतीय परिधान में ही विद्यालय आने की सलाह दी गई है। आदेश में साफ कहा गया है कि शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय आने में भड़काऊ/ ज्यादा चमकीले वस्त्रों का प्रयोग नहीं किया जाए।

आदेश में पुरुष शिक्षकों के लिए भी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार, शिक्षक जींस और टी-शर्ट पहनकर विद्यालय में नहीं आएंगे और दाड़ी बढ़ाकर नहीं रखेंगे। इससे पहले शिक्षा विभाग ने कार्यालय आने वाले कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर रोक लगाई थी। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जींस और टीशर्ट आफिशियल कल्चर के खिलाफ है।

इससे गरिमा नहीं झलकती है। आदेश में सभी कर्मचारियों से कहा गया है कि वह फॉर्मल ड्रेस में ही अपने कार्यालय आएं। यह आदेश शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी ने जारी किया था। माना जा रहा है कि यह आदेश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर जारी किया गया था।

टॅग्स :पटनाबिहारनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल