लाइव न्यूज़ :

भागलपुरः 34 इंच की दुल्हन,  36 इंच का दूल्हा, बनाया जीवनसाथी, नए जोडे़ को आशीर्वाद देने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2022 17:04 IST

Unique Wedding: दुल्हन किशोरी मंडल की पुत्री ममता कुमारी और दूल्हा मसाढू निवासी बिंदेश्वरी मंडल के पुत्र मुन्ना भारती हैं. इनमें दूल्हा मुन्ना भारती 36 इंच का था और दुल्हन ममता कुमारी 34 इंच की थी.

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों में वर-वधू की तस्वीर और साथ में सेल्फी लेने की होड़ मच गई. ''जोड़ियां ऊपर बनती है'' भगवान ऊपर से हर किसी की जोड़ी बना कर भेजता है''. हजारों लोगों की मौजूदगी में विवाह की रस्म निभाते हुए सात फेरे लिये और एक-दूजे के हो गये.

पटनाः बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के अभिया बाजार में हुआ विवाह लोगों के चर्चा के केंद्र बना हुआ है. यहां 34 इंच की दुल्हन के साथ 36 इंच का दूल्हा परिणय सूत्र में बंध गये.

 

जिसमें नए जोडे़ को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. विवाह में दूल्हा-दुल्हन के बारे में जानकारी मिलते ही लोग बिना बुलाये ही विवाह मंडप तक पहुंचने लगे. यही नहीं, नवविवाहित जोड़े के साथ आगंतुकों की सेल्फी लेने की होड़-सी मच गई. इस विवाह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.

दूल्हा और दुल्हन के विवाह की जानकारी मिलते ही लोग बिन बुलाये विवाह मंडप तक पहुंचने लगे. विवाह स्थल पर हजारों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. दुल्हन किशोरी मंडल की पुत्री ममता कुमारी और दूल्हा मसाढू निवासी बिंदेश्वरी मंडल के पुत्र मुन्ना भारती हैं. इनमें दूल्हा मुन्ना भारती 36 इंच का था और दुल्हन ममता कुमारी 34 इंच की थी.

जयमाला के बाद ग्रामीणों में वर-वधू की तस्वीर और साथ में सेल्फी लेने की होड़ मच गई. छोटे कद के दूल्हे और दुल्हन का अनोखा विवाह मानो ऐसा लग रहा था, जैसे गुड्डे-गुड़ियों का विवाह रचाया जा रहा हो. विवाह समारोह में पहुंचे हजारों स्थानीय लोगों के मुख से बरबस ही निकल पड़ा कि ''जोड़ियां ऊपर बनती है'' भगवान ऊपर से हर किसी की जोड़ी बना कर भेजता है''.

विवाह समारोह में ममता कुमारी और मुन्ना भारती ने हजारों लोगों की मौजूदगी में विवाह की रस्म निभाते हुए सात फेरे लिये और एक-दूजे के हो गये. विवाह समारोह में मौजूद लोगों ने इस अनोखे विवाह को अपने कैमरे में कैद किया. 

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो