लाइव न्यूज़ :

भागलपुरः दूल्हे की ज्यादा उम्र देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बारात के साथ बैरंग वापस लौटे बाराती

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2023 17:15 IST

बिहार में भागलपुर जिले के कहलगांव थाना इलाके के रसलपुर का मामला है। परिवार वालों ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की, लेकिन शादी के लिए राजी नहीं हुई।

Open in App
ठळक मुद्देगांव की लड़कियां भी शादी लेकर अपने पसंद नापसंद बताने लगी हैं।दुल्हन का कहना था कि दूल्हे की उम्र ज्यादा लगती है और रंग भी सावला है।दुल्हन का कहना है कि शराब के भी नशे में था।

पटनाः बिहार में भागलपुर जिले के कहलगांव थाना इलाके के रसलपुर से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां वरमाला पहनने के वक्त दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद जमकर विवाद हो गया। परिवार वालों ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई।

ऐसे में यहां कहा जाने लगा है कि अब गांव की लड़कियां भी शादी लेकर अपने पसंद नापसंद बताने लगी हैं। बताया जा रहा है कि दूल्हे की ज्यादा उम्र देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और दूल्हे को बारात के साथ बैरंग वापस लौट गई। दुल्हन का कहना था कि दूल्हे की उम्र ज्यादा लगती है और रंग भी सावला है।

साथ ही दुल्हन का कहना है कि वह शराब के भी नशे में था। इसलिए शादी नहीं करना चाहती। जयमाला के वक्त दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी से इनकार कर दी और वहां से अपने कमरे में चली गई। यह देख वहां मौजूद सभी हैरान रह गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं, लड़की के पिता ने कहा कि सारी तैयारियां हो गई थीं। जिसके बाद समधी मिलन भी हो गया था। जयमाला के स्टेज पर मेरी बेटी ने दूल्हे को जैसे ही देखा, शादी से इनकार कर दिया। उसने न तो दूल्हे को तिलक किया और न ही वरमाला गले में डाली। जिसके बाद दूल्हे को बिना शादी के ही लौटना पड़ा। हमें सभी नहीं पता कि मेरी बेटी ने ऐसा क्यों किया?

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी