लाइव न्यूज़ :

भागलपुरः घर में घुसकर चोर ने कपड़े और मोबाइल नहीं 118 कबूतरों को चुराया, पुलिस हैरान

By एस पी सिन्हा | Updated: June 15, 2022 17:41 IST

बिहार में भागलपुर के हटिया रोड में बाबूलाल के घर में घुसकर चोरों ने 118 कबूतरों को चुरा लिया. इस दौरान घर के सदस्यों को बंद कर वहां से रफूचक्कर हो गये.

Open in App
ठळक मुद्देकबूतर चोरी कर लिये जाने का मामला पहलीबार सामने आने से पुलिस अचंभित रह गई.घर में घुसे चोरों ने अलमारी से जेवरात और नकद की चोरी कर ली.तिलकामांझी पुलिस और कुछ आम जनों के सहयोग से एक चोर को गिरफ्तार कर लिया.

पटनाः बिहार में भागलपुर जिले के तिलकामांझी थानाक्षेत्र में पुलिस एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आने के बाद हैरान रह गई है. दरअसल, पुलिस के पास अभीतक लोगों के घरों में घुस कर गहने, जेवर, कीमती सामान, कपड़े और मोबाइल आदि के अलावा पशुओं की चोरी का मामला सामने आते रहा है.

लेकिन चोरों के द्वारा कबूतर चोरी कर लिये जाने का मामला पहलीबार सामने आने से पुलिस अचंभित रह गई है. बताया जाता है कि हटिया रोड में बाबूलाल के घर में घुसकर चोरों ने 118 कबूतरों को चुरा लिया. इस दौरान घर के सदस्यों को बंद कर वहां से रफूचक्कर हो गये. जांच करने पर पाया कि घर में घुसे चोरों ने अलमारी खोल उसमें से जेवरात और नकद की चोरी कर ली.

घटना को लेकर एक दिन तक घर के मालिक इस संशय में रह गये कि उन्हें इस संबंध में केस करना है या नहीं? फिर उन्हें मंगलवार सुबह जानकारी मिली कि सच्चिदानंद नगर के रहने वाले कुछ युवक पानी के भाव में कबूतर बेच रहे हैं. इसकी जानकारी उन्होंने फौरन तिलकामांझी पुलिस को दी. तिलकामांझी पुलिस और कुछ आम जनों के सहयोग से एक चोर को गिरफ्तार कर लिया.

उसकी निशानदेही पर एक अन्य संदिग्ध को उल्टा पुल के नीचे कबूतर बेचते हुए पकड़ लिया गया. वहीं, गृहस्वामी की शिकायद बाद तिलकामांझी थानाध्यक्ष राज रतन ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का अवलोकन किया तो सारी सच्चाई सामने आ गई. उनके पास से 30 कबूतर बरामद कर ली गई हैं.

जबकि शेष कबूतर 2000 रुपये में उल्टा पुल के नीचे एक पक्षी-मुर्गा बेचने वाले को बेच चुके थे. चारों के विरुद्ध न्यायसंगत कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के लिखित आवेदन पर चोरों और चोरी का कबूतर खरीदने वालों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. सभी की गिरफ्तारी के लिये प्रयास किया जा रहा है.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो