लाइव न्यूज़ :

वीडियो: ऐसा सड़क हादसा, देख आंखों पर यकीन न हो, बाइक से गिरे पति-पत्नी लेकिन बैठी रह गई बच्ची

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 22, 2018 09:03 IST

सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि इतनी तेज टक्कर के बाद भी मोटरसाइकिल ने अपना संतुलन नहीं खोया और बिना चालक के ही सड़क पर चलने लगी।

Open in App

बेंगलुरु, 22 अगस्त:  बेंगलुरु के पास नेशनल हाइवे पर ऐसा हादसा हुआ है, जिसे देखकर आंखों पर यकीन करना काफी मुश्किल हो जाता है। बेंगलुरु सिटी पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक बाइक सवार का एक्सीडेंट होते दिख रहा है लेकिन इसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो में हाइवे पर तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े स्कूटर से टकरा जाती है। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि मोटरसाइकिल चालक और पिछली सीट पर सवार महिला सड़क पर आ गिरते हैं लेकिन सबसे आगे बैठी 3 साल की बच्ची बाइक से गिरती नहीं है। 

सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि इतनी तेज टक्कर के बाद भी मोटरसाइकिल ने अपना संतुलन नहीं खोया और बिना चालक के ही सड़क पर चलने लगी। अगली सीट पर बच्ची को बैठाए ये बाइक करीब 400 मीटर तक बिना चालक के ही चली है। इसे कुदरत का करिश्मा ही कहे कि बाद में बाइक  डिवाइडर से कुछ इस ढंग से टकराई कि बच्ची सुरक्षित ढंग से घास पर जा गिरी। दुर्घटना में घायल सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बच्ची भी सुरक्षित है।

टॅग्स :वायरल वीडियोसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी