लाइव न्यूज़ :

बेगूसरायः पुलिस का अमानवीय चेहरा, शव को रस्सी में बांधकर सड़क पर घसीटा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2022 22:03 IST

बेगूसराय के एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. अस्पताल पहुंचने के बाद भी शव को रस्सी से ही खींचकर पोस्टमार्टम रूम में भेजा गया.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शव के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया.सफाई कर्मी को बुलाकर शव के पैर में रस्सी बांधी गई.सफाईकर्मी उसे घसीटते हुए सड़क पर लाया.

पटनाः बिहार के बेगूसराय जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. लाखो ओपी थाना पुलिस ने एक अज्ञात युवक की मौत के बाद उसके शव के पैरों में रस्सी बांधकर उसे सड़क पर घसीटकर ले गई.

यही नहीं अस्पताल पहुंचने के बाद भी शव को रस्सी से ही खींचकर पोस्टमार्टम रूम में भेजा गया. इसतरह से पुलिस ने शव के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया. मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ भी मौजूद थी. बताया जाता है कि बुधवार की शाम सीमेंट गोदाम से थोड़ी दूर पर गड्ढा में एक अज्ञात शव बरामद किया गया था. इसको देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव से दुर्गंध आने के कारण किसी ने उसके नजदीक जाने की कोशिश नहीं की. इसके बाद सफाई कर्मी को बुलाकर शव के पैर में रस्सी बांधी गई. सफाईकर्मी उसे घसीटते हुए सड़क पर लाया.

यहां से ट्रैक्टर पर लोड करने के बाद शव जब सदर अस्पताल ले जाया गया तो वहां भी स्ट्रेचर पर रखकर ले जाने के बदले रस्सी से खींचते हुए ही पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया. इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में यह रिकॉर्ड कर लिया.

फिलहाल पुलिस शव की पहचान में जुटी है. इसके बाद पुलिस की ऐसी अमानवीय कार्यशैली और गैरजिम्मेदाराना कृत्य पर गंभीर सवाल खडे़ हो रहे हैं. मौत के बाद शव के साथ ऐसी बर्बरता की जाएगी, यह किसी ने सोचा नहीं था. इस संबंध में बेगूसराय के एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. 

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो