लाइव न्यूज़ :

बाबा का ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद ठीक होकर लौटे घर, चौंकाने वाले खुलासे में बताया क्यों खाई थी नींद की गोली

By अभिषेक पारीक | Updated: June 25, 2021 22:14 IST

बाबा का ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद घर लौट आए हैं। उन्हें सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। साथ ही उन्होंने बताया है आखिर क्यों उन्होंने एक साथ कई नींद की गोलियां खाई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देबाबा का ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद अस्पताल से घर लौट आए हैं। कांता प्रसाद ने नींद की गोलियां खाकर कथित आत्महत्या की कोशिश की थी। कांता प्रसाद ने कहा कि कुछ यूट्यूबर्स ने गौरव वासन से माफी मांगने का दबाव बनाया था। 

बाबा का ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद घर लौट आए हैं। उन्हें सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। साथ ही उन्होंने बताया है आखिर क्यों उन्होंने एक साथ कई नींद की गोलियां खाई थीं। कहा जा रहा है कि उन्होंने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की  थी। अब कांता प्रसाद ने खुद बताया है कि आखिर सच्चाई क्या है। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कांता प्रसाद ने कहा कि कुछ यूट्यूबर्स ने उन पर गौरव वासन से माफी मांगने का दबाव बनाया था। जिसके कारण वे काफी तनाव में थे। दिल्ली के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के मुताबिक, कांता प्रसाद की स्थिति ठीक है और अब वे घर आ गए हैं। इस मामले में अभी तक किसी पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस उन यूट्यूबर्स की जांच कर रही है। 

पहले भी नींद की गोलियां खा चुके हैं

यह पहली बार नहीं है जब कांता प्रसाद ने नींद की गोलियां खाई हैं। उनके बेटे ने मीडिया को जानकारी दी थी कि वे काफी तनाव में थे। करीब छह साल पहले भी उन्होंने नींद की गोलियां खाई थी। उनके बेटे ने कहा कि कई लोग कह रहे थे कि उससे (गौरव वासन) से माफी मांग लो। कई लोगों ने इसके लिए उन पर दबाव भी बनाया। उसने बताया कि कई लोग उन्हें भला-बुरा कहते थे और गाली देते थे, जिसके कारण वे परेशान हो गए थे। 

गौरव वासन से मांगी थी माफी

कुछ दिनों पहले ही कांता प्रसाद का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें उन्होंने यूट्यूबर गौरव वासन से माफी मांगी थी। इस मौके पर कांता प्रसाद काफी भावुक हो गए थे और गौरव वासन ने उन्हें गले लगा लिया था। हालांकि अब कांता प्रसाद का कहना है कि माफी मांगने के लिए उन पर दबाव बनाया गया था। 

गौरव के कारण ही मिली थी पहचान

गौरतलब है कि गौरव वासन के कारण ही बाबा का ढाबा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। गौरव ने अपने चैनल ‘स्वाद ऑफिशियल‘ पर पिछले साल 6 अक्टूबर को एक वीडियो पोस्ट किया था। 11 मिनट के इस वीडियो के बाद ही लोगों को बाबा का ढाबा का पता लगा था और बड़ी संख्या में लोग उनकी मदद करने के लिए ढाबे में खाना खाने पहुंचने लगे थे। बाद में कांता प्रसाद ने गौरव वासन पर पैसों के मामले में धोखाधड़ी करने का आरोप लगा दिया था। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो