लाइव न्यूज़ :

अंतरिक्ष में पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है हिमालय पर्वत से भी बड़ा क्षुद्रग्रह, सिर्फ 24 घंटे बाकी, वैज्ञानिक भी परेशान

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 28, 2020 10:33 IST

Asteroid 1998 OR2 : वैज्ञानिकों ने बताया है कि इसके बाद एस्टरॉयड 52768 (1998 OR 2) का पृथ्वी की ओर अगला चक्कर 18 मई 2031 के आसपास हो सकता है। उस वक्त यह 1.90 करोड़ किलोमीटर की दूरी से निकल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देजब एस्टेरॉयड (Asteroid 1998 OR2) गुजरेगा तो भारत में दोपहर का वक्त होगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसे एस्टेरॉयड का हर 100 साल में धरती से टकराने की 50,000 संभावनाएं होती हैं।

नई दिल्ली:  29 अप्रैल को लेकर नासा (NAS) ने डेढ़ महीने पहले सूचना दी थी कि इस दिन ''52768 (1998 OR2)'' नाम का एक क्षुद्रग्रह (एस्टेरॉयड )पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। इस दौरान पृथ्वी से क्षुद्रग्रह 3.9 मिलियन माइल/6.2 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर गुजरेगा।  29 अप्रैल में सिर्फ दो दिन बाकी हैं यानी 24 घंटे, जिसने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि इसका साइज हिमालय पर्वत से भी बड़ा है। नासा के मुताबिक क्योंकि ये एस्टेरॉयड 3.9 मिलियन ( करीब 62.90 लाख किलोमीटर) की दूरी पर होगा...इसलिए इसका असर पृथ्वी पर नहीं पड़ेगा। लेकिन चिंता की बात यह है कि अगर इस एस्टेरॉयड के  दिशा में जरा सा भी परिवर्तन हुआ तो यह खतरा बहुत बड़ा हो जाएगा। 

जानें क्यों इस एस्टेरॉयड को लेकर वैज्ञानिक परेशान हैं?

62.90 लाख किलोमीटर की दूरी अंतरिक्ष विज्ञान में बहुत ज्यादा नहीं मानी जाती है। इस, एस्टेरॉयड की स्पीड 31,319 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यानी करीब 8.72 किलोमीटर प्रति सेंकड। इतनी गति से यह अगर धरती के किसी हिस्से में टकराएगा तो बड़ी सुनामी ला सकता है। वैज्ञानिकों के लिए यही सहसे बड़ी परेशानी की बात है। 

नासा ने एस्टेरॉयड को सबसे पहले 1998 में देखा था। इसका व्यास करीब 4 किलोमीटर का है। यह एस्टेरॉयड 29 अप्रैल की दोपहर 3.26 बजे करीब धरती के पास से गुजरेगा। 

नासा ने इसे लाइव देखने के लिए अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट भी किया है। इसके साथ ही नासा यह भी बताया है कि कोई भी जो इसके बारे में जानकारी चाहता है वह उनके ट्विटर पर उनसे सवाल कर सकता है। 

क्षुद्रग्रह 1998 OR2(नाम) 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे से पहले पृथ्वी के पास से  3.9 मिलियन मील की दूरी से गुजरेगा।

टॅग्स :नासाअर्थ (प्रथ्वी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

स्वास्थ्यपूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून, सुपरमून, दो चमकीले ग्रहों के बेहद करीब आना और चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना?, 2026 में कई खगोलीय घटनाएं, देखिए डेटशीट

भारतरेयर अर्थ मेटल्स के लिए सरकार ने 7,280 करोड़ रुपये को दी मंजूरी, चीन पर निर्भरता होगी कम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो